अनोखे अंदाज में इंदौरवासियों को दी रंगपंचमी की शुभकामनाएं।
बजरबट्टू सम्मेलन और शोभायात्रा में की शिरकत।
पूरी दुनिया में नहीं मनाई जाती इंदौर जैसी रंगपंचमी : विजयवर्गीय।
इंदौर : इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बजरबट्टू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हमेशा की तरह अलग वेशभूषा में शामिल हुए। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ की संस्कृति एवं एकता को दर्शाते हुए श्री पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा का रूप अपनाया। इसी रूप में वे खजूरी बाजार से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए।
बजरबट्टू संग निकाली गई इस शोभायात्रा में पत्रकार साथी भी रंगबिरंगी वेशभूषा पहनकर शामिल हुए। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, इंदौर तो त्योहारों का शहर है। यहां रंगपंचमी उत्साह के साथ मनाई जाती है। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कहीं और इस तरह से रंगपंचमी उत्सव मनाया जाता होगा। पूरा शहर मानो सड़कों पर उतर आता है, लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, कोई किसी को पहचानता तक नहीं, फिर भी सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं। यह इस शहर की खूबसूरती है कि यहां के लोग इसे दिल से प्यार करते हैं।
Related Posts
July 16, 2020 बिल गेट्स और बराक ओबामा सहित नामी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक नई दिल्ली : बुधवार को अमेरिका में कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरत में डालने वाला है। अमेरिका […]
June 23, 2021 उमड़ीखेड़ा में बनेगा इको टूरिज्म पार्क, रालामंडल में शुरू होगी नाइट सफारी
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के आग्रह पर बुधवार को वल्लभ भवन में वन मंत्री […]
August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
February 8, 2022 आजीवन सहयोग निधि के लिए बीजेपी इंदौर नगर को 10 करोड़ का लक्ष्य
इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के […]
March 4, 2023 लाडली बहना योजना के लिए आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं
जिला प्रशासन ने नियमों को लेकर स्पष्ट की स्थिति।
इंदौर : मध्य प्रदेश में महिलाओं के […]
March 19, 2022 चोरी की बाइक पर चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : धुलेंडी के दिन चोरी की मोटर साइकिल पर चाकू लेकर घूमते हुए दो बदमाशों को क्राइम […]
March 21, 2020 ब्राजील के दम्पत्ति को एहतियात के बतौर निगरानी में रखा गया इंदौर : कोरोना के खतरे ने हर किसी को सतर्क कर दिया है। विदेशियों और विदेश से लौटने वालों […]