पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए

  
Last Updated:  October 18, 2022 " 03:52 pm"

मुंबई: BCCI को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है।वर्ष 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुने गए। मुंबई स्थित मुख्यालय में हुई वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में बिन्नी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वे सौरव गांगुली का स्थान लेंगे।

एंग्लो इंडियन परिवार से हैं बिन्नी।

रोजर बिन्नी का पूरा नाम रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी (Roger Michael Humphrey Binny) है। रोजर भारत के पहले एंग्लो क्रिकेटर थे, जिनका संबंध स्कॉटलैंड से है, लेकिन जन्म भारत में ही हुआ। वे यही पले-बढ़े। उनका परिवार मूल रूप से स्‍कॉटलैंड का रहने वाला है, जो बाद में भारत में आकर बसे थे। पिता की ही तरह बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी भारत के लिए इंटरनेशन मैच खेल चुके हैं। बहू मयंती लैंगर टीवी का जाना-माना चेहरा है। स्पोर्ट्स एंकरिंग का बड़ा नाम है।

1983 के विश्वकप में रहे थे सबसे सफल गेंदबाज।

रोजर बिन्नी 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने 8 मैच में 18 बल्लेबाजों को आउट किया था।

पूर्व चयनकर्ता रहे हैं बिन्नी।

रोजर बिन्नी 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उससे पहले वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2000 जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच भी थे।

टेस्ट में 47, वनडे में लिए 77 विकेट।

रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले थे। टेस्ट में उन्होंने 47 विकेट लेने के साथ ही 830 रन भी बनाए थे। 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 83 रन बनाकर उन्होंने भारत को हार से बचाया था। वनडे में उन्होंने 77 विकेट लिए।

जय शाह सचिव चुने गए।

बीसीसीआई के जो अन्य पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए उनमें सचिव जय शाह, आशीष शेलार (कोषाध्यक्ष), राजीव शुक्ला (उपाध्यक्ष) और देवजीत सैकिया (संयुक्त सचिव) शामिल हैं। निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल आईपीएल के नए चेयरमैन बनाए गए हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *