*राज राजेश्वरी क्षत्रिय*
रोज सुबह देखती हूँ
कभी पापा, कभी माँ, तो कभी दादी उन्हें लाती है
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदे आती है I
तेज़ बारिश, कडकडाती ठण्ड या
धुप उन्हें झुलसाती है,
हर हाल में बच्चा पहुंचे स्कूल,
बस यही एक चिंता उन्हें अलसुबह जगाती है,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
भूखा ना रहे दिनभर बच्चा मेरा ,
इसी सोच के साथ सोने जाती है,
क्या कहें उस माँ को जिसके कुकर की सीटी
मुर्गे की बांग से पहले ही बज जाती है।
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
थककर आये पिता को जब बेटी
सामानों की पर्ची थमाती है,
अव्वल रहे प्रतियोगिता में बच्ची मेरी
यही आस उन्हें दौड़ाती है,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
इम्तेहान की सर्द रातो में जब
बच्चे को नींद सताती है,
नाना कहते साथ जागूँगा
नानी तो खुद ही अलार्म बन जाती है,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
अपने आज को वार के बच्चों पर,
इनकी आंखें कल के ख्वाब सजाती हैं,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
Related Posts
January 9, 2022 प्रदेश की आधी आबादी के साथ धोखाधड़ी के लिए माफी मांगे कांग्रेस- बीजेपी ने की मांग
इंदौर : पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाए जाने से प्रदेश […]
October 18, 2023 स्वच्छता की तरह मतदान में भी इंदौर बनें नंबर वन
विधानसभा चुनाव में मतदान करना आपका हक है। मतदान निर्भीक होकर करे।
जागरूकता लाने के […]
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
April 10, 2023 जुआ खेलते हुए पकड़े गए 07 आरोपी, हजारों रूपए नकद व ताश पत्ते बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वाले 07 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों […]
May 11, 2020 कलेक्टर की नाराजगी के बाद नाले किनारे उगाई जा रही सब्जियों पर चला निगम का बुलडोजर इंदौर : गौरी नगर के पास नाले किनारे उगाई जा रही सब्जी पर सोमवार को नगर निगम ने बुलडोजर […]
May 11, 2022 संदीप राशिनकर के विशेष रेखांकन फीचर का लोकार्पण
इंदौर : अपनी विशिष्ठ रेखांकन शैली से राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके चित्रकार संदीप […]
July 28, 2022 इंदौर व महू जनपद में बीजेपी का परचम लहराया
कांग्रेस के हिस्से में आया इंदौर जनपद का उपाध्यक्ष का पद।
इंदौर : त्रिस्तरीय पंचायत […]