इंदौर : केंद्रीय सांई सेवा समिति के बैनर तले मनाए जा रहे सांईबाबा महोत्सव के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में ‘सांई प्रभात फेरी’ निकाली जा रही है। इसी कड़ी में एरोड्रम रोड स्थित अशोक नगर में निकाली गई सांई प्रभात फेरी और पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा में शिरकत की।स्थानीय रहवासियों ने सांई की पालकी का पूजन करने के साथ प्रभात फेरी में शामिल होकर पुण्यलाभ लिया। मार्ग में पड़नेवाले एक स्कूल के बच्चों और स्टॉफ ने भी सांई की पालकी का दर्शन किया।
जगह- जगह सांई प्रभात फेरी और पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
अशोक नगर से व्यंकटेश विहार, स्मृति नगर, आराधना नगर होते हुए प्रभात फेरी व पालकी यात्रा पुनः अशोक नगर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के समापन अवसर पर सांईबाबा की आरती की गई और भजन गाए गए। इस दौरान पानी व पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। इसी के साथ साफ- सफाई बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
Related Posts
April 4, 2022 एआईसीटीएसएल ने ड्राइवर,कंडक्टर व स्टॉफ के लिए आयोजित की ओरिएंटेशन कार्यशाला
इंदौर : जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग ,पुलिस विभाग व नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान […]
August 26, 2021 डीआईजी से मिले कांग्रेसी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलप्रयोग और मुकदमें दर्ज करने पर जताया रोष
इंदौर : त्योहार मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर बुधवार को किए गए प्रदर्शन में […]
May 1, 2021 तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
नई दिल्ली : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 21 अप्रैल को […]
February 19, 2025 मप्र में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. […]
August 26, 2023 अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 2 पेटी मदिरा जब्त
इंदौर : आबकारी विभाग ने अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही शराब की 02 पेटियां जब्त कर वाहन […]
December 7, 2020 सांसद लालवानी ने नए विवाद को दिया जन्म, खजराना का नाम गणेश नगर किये जाने की मांग की…!
इंदौर : विभिन्न शहरों और क्षेत्र विशेष के नाम बदलने को लेकर इन दिनों चल रहे सियासी […]
October 27, 2022 आनंद विभाग के प्रमुख सचिव ने निराश्रित बुजुर्गों को कराया भोजन
आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा ने आनंदम केंद्र का किया अवलोकन।
इंदौर: […]