इंदौर : थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एमवायएच अस्पताल केंटिन से मोबाइल चोरी करने वाले 01 आरोपी को क्राइम ब्रांच इन्दौर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने केंटीन में खाना खाने के बहाने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी गया मोबाइल,आई फोन-11 बरामद किया गया।
मुखबिर की सूचना पर नवलखा बस स्टेंड से संयोगितागंज पुलिस की मदद से पकड़े गए आरोपी का नाम जितेन्द्र सितोले निवासी मयुर नगर इंदौर का होना बताया। पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक 12.09.2023 को थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एमवायएच अस्पताल केंटिन में खाना खाने के बहाने जाकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया जिस पर थाना संयोगितागंज से जानकारी प्राप्त करते अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया ।
आरोपी ने दारू का नशा करने के लिए रूपयो की जरूरत होने से मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। चोरी गया मोबाइल आई फोन-11 जब्त कर, आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज के सुपुर्द* किया गया है । आरोपी से अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
April 20, 2022 इंदौर- दाहोद रेल परियोजना पर तेजी से चल रहा काम- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि उज्जैन से इंदौर के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण […]
August 6, 2020 सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई…! इंदौर : बाणगंगा निवासी ख़ुशाल टिल्लु सांलुके अपनी फ़ेसबुक आई.डी पर लगातार प्रदेश के […]
May 5, 2017 देश की सबसे प्राचीन व विशाल ओपियन फैक्ट्री बंद गाजीपुर! भारत की सबसे बड़ी और पुरानी अफीम की फैक्ट्री प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं करने […]
January 31, 2022 लोहे की जाली में पैर फंसने से घायल हुए सीएम शिवराज, करवानी पड़ी मलहम पट्टी
सीहोर : रविवार शाम सरिए की जाली में पैर फंसने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल हो […]
July 15, 2022 ईवीएम की गणना स्क्रीन पर नहीं दिखाना, गड़बड़ी को खुला न्योता – शुक्ला
भाजपा की निश्चित हार को देखकर मतगणना में धांधली के आदेश।
राज्य निर्वाचन अधिकारी […]
April 13, 2023 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में गीत – संगीत और नाटकों की भी पेश की जाएगी बानगी
इंदौर : शब्द अस्मिता के अनुष्ठान तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के तहत विविध रंगी […]
February 17, 2024 सत्य, शुचिता, धर्म और कर्म हैं भारत के स्व निर्माण का आधार
स्व आधारित शिक्षा ही आर्थिक उन्नति का मार्ग।
देश विचारधारा नहीं आदर्शों से श्रेष्ठ […]