इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंदौर, उज्जैन और रतलाम में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इंदौर स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इंदौर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इंदौर स्टेशन के छोटी ग्वालटोली व सियागंज साइड में अलग अलग गेट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा नए प्लेटफार्म पर भी आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जा रहा है। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह प्रबंध किया जा रहा है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह स्टेशन पर यात्रा के लिए ही आएं। किसी को छोड़ने और लेने नहीं आएं।यात्रियों को भीड़ से बचने की भी सलाह दी गई है।
बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
इस बीच रेलवे बोर्ड ने यात्रियों से अनुरोध किया है की अगर जरूरी न हो तो वे यात्रा करने से बचें। उसने 20 मार्च से रिजर्वेशन को लेकर दी जाने वाली रियायतें खत्म करने का भी फैसला किया है। हालांकि स्टूडेंट्स,4 प्रकार के दिव्यांग और 11 तरह की बीमारियों के मामले में रियायत पहले की तरह मिलती रहेगी।
Related Posts
November 30, 2021 अभिनेता कबीर बेदी ने सानवी जैन को किया पुरस्कृत
इंदौर : हाल ही में गांधी हॉल में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में […]
July 9, 2020 चीनी राखी के मुकाबले स्वदेशी राखी लांच करेंगे सांसद लालवानी इंदौर : एकतरफ हमारे जवान चीन से लड़ाई लड़ रहे हैं और हम चीन में बनी राखी भाई-बहन के इस […]
July 26, 2019 एसएसपी ने बच्चों से साधा संवाद, गुड टच- बैड टच के बारे में दी जानकारी इंदौर: एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को बच्चों के साथ संवाद साधना, उन्हें मार्गदर्शन देना […]
August 20, 2023 एप्पल कंपनी के महंगे आइफोन मोबाइल खरीदने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : धोखाधडी से एप्पल कंपनी के महंगे आईफोन मोबाइल की ठगी करने वाला आरोपी क्राइम […]
March 3, 2017 संघ के प्रचार प्रमुख का विवादित बयान,बोले केरल के सीएम का सिर काटने वाले को दूंगा 1 करोड़ का इनाम इंदौर। उज्जैन में संघ के महानगर प्रचार प्रमुख डॉ कुंदन चन्द्रवत ने एक विवादित बयान दिया […]
July 23, 2021 24 जुलाई को लगाए जाएंगे वैक्सीन के 50 हजार डोज
इंदौर : 24 जुलाई को 120 सेंटरों पर कोविशील्ड के दोनों और कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगेगा। […]
December 3, 2020 साध्वी प्रज्ञा सहित मालेगांव बम धमाकों के सभी आरोपियों को 19 दिसम्बर को अदालत में पेश होने का आदेश
मुम्बई : एनआईए की मुम्बई स्थित एक विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के […]