इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था केसरी द्वारा 13 अगस्त को शाम सात बजे से विराट अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कगान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहीदों के परिवारजनों का सम्मान व प्रतिभाशाली गरीब छात्रों को सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि कगान यानि कविता ,गायन व नर्तन के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की यह प्रस्तुतियां बास्केटबाॅल परिसर में आयोजित होंगी। इस भव्य आयोजन में प्रोफेसर राजीव शर्मा अंतरराष्ट्रीय कवि इंदौर का राष्ट्रभक्ति व हास्य रस से ओतप्रोत कविता पाठ, मुंबई के इंडियन आइडल फेम हरीश मोयल व साथियों का गायन और आर्केस्ट्रा, अमेरिका गाॅट टैलेंट के विनर वी अनबिटेबल डांस ग्रुप मुंबई का समूह नृत्य एवं इंडिया गाॅट टैलेंट के विजेता नादयोग ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।यह कार्यक्रम समस्त राष्ट्रप्रेमियों के लिए खुला है।
Related Posts
January 26, 2021 गणतंत्र दिवस पर केंद्र व राज्य सरकार के दफ्तरों में किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : मंगलवार 26 जनवरी को 72 वा गणतंत्र दिवस समूचे शहर में जोश, जज्बे, जुनून, उमंग और […]
June 12, 2023 मुख्यमंत्री सीखो – कमाओ योजना में इंदौर जिला रहेगा अव्वल
कलेक्टर ने उद्योगपतियों की बैठक बुलाकर दी योजना की जानकारी।
15 सौ से अधिक इकाइयों के […]
March 17, 2021 चंदन नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश जुबेर रासुका में निरुद्ध
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने शातिर बदमाश जुबेर पिता यूसुफ को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा […]
May 16, 2024 मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाश पकड़े गए
इंदौर : राह चलते लोगो से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर बदमाशों को […]
March 21, 2021 सवा तीन सौ से अधिक मिले नए कोरोना संक्रमित, तीन सौ से ज्यादा ने दी कोरोना को मात
इंदौर : देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि […]
September 22, 2021 रहवासी संघों की शिकायत पर चार कॉलोनाइजर्स को थमाए गए नोटिस
इंदौर : मंगलवार से जिले में पुन: शुरू की गई जनसुनवाई के दौरान रहवासी संघों से प्राप्त […]
April 1, 2017 सुप्रीम कोर्ट सख्त: पहली बार 15 जजों की गर्मी छुट्टी कटी नई दिल्ली।संवैधानिक महत्व से जुड़े तीन मामलों की जल्द सुनावाई के लिए पहली बार सुप्रीम […]