इंदौर : लंबी अंधियारी रात के बाद न्याय की जीत हुई है। ‘ज्वाला’ संस्था का गठन ही निर्भया मामले और उसके साथ हुए अन्याय के विरोध में हुआ था। निर्भया के साथ दरिंदगी करने वालों को अंततः अपने कुकर्मों का दंड भुगतना पड़ा।यह हम सब के सामूहिक संघर्ष का परिणाम है। लेकिन ये तो पड़ाव भर है, मंजिल अभी दूर है।
ये बात ज्वाला संस्था की प्रमुख डॉ. दिव्या गुप्ता ने कही। वे पलासिया स्थित संस्था कार्यालय पर संस्था की कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने निर्भया कांड के चारों आरोपियों को फांसी पर टांगने का स्वागत करते हुए ऐसे भारत के निर्माण पर जोर दिया जहां बेटियां निर्भय होकर उन्मुक्त माहौल में जी सकें।
संस्था की कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार।
निर्भया के साथ दरिंदगी करनेवालों को फांसी देने पर ज्वाला की कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क लगाकर और हाथों में ब्रोशर, पोस्टर व दीपक लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
Related Posts
March 11, 2017 जवानों पर आकाशीय बिजली गिरी…8 जवान झुलसे दंतेवाड़ा के बुरगुम जंगल में सर्चिंग पर गये जवानों के साथ हादसा
तीन जवान की हालत […]
September 3, 2021 हजरत गैब शाहवली की दरगाह पर चढ़ाई गई चादर
इंदौर : मोहर्रम के महीने में चांद की 22 तारीख को हजरत सैय्यद ग़ैबशाह वली सरकार के […]
January 24, 2024 ड्राय डे पर लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त
कार में रखकर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी अवैध विदेशी शराब।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर […]
February 20, 2025 कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी से मार्च मध्य तक शुरू हो जाएगा बसों का संचालन
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की […]
November 17, 2023 मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश नहीं देने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को कराया बंद
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश के बावजूद मतदान […]
March 3, 2021 कोरोना के मामले फिर डेढ़ सौ के पार हुए, 7 फीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार 2 मार्च को पुनः नए कोरोना […]
May 5, 2017 देश की सबसे प्राचीन व विशाल ओपियन फैक्ट्री बंद गाजीपुर! भारत की सबसे बड़ी और पुरानी अफीम की फैक्ट्री प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं करने […]