इंदौर : कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 29 मार्च को जांच हेतु भेजे गए सैंपल्स में 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 7 इंदौर और1 उज्जैन का है। 6 को एमआरटीबी और 1 निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उज्जैन के मरीज का इलाज वहीं के अस्पताल में हो रहा है।
सोमवार सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर- उज्जैन के जो 8 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 3 की कांटेक्ट हिस्ट्री पाई गई है। इंदौर के जो 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनमें अहिल्या पलटन का 1, आजाद नगर 1, रवि नगर 1, नार्थ हाथीपाला 1और MR- 9 स्थित साईराम कॉलोनी के 3 मरीज हैं। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। उज्जैन के 5 मरीज अभीतक पॉजिटिव मिले हैं। मप्र में इंदौर सबसे ज्यादा हाई रिस्क जोन में बना हुआ है।
सभी मरीज एमआरटीबी अस्पताल में शिफ्ट।
एमआरटीबी अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित करने के बाद निजी अस्पतालों में भर्ती 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को वहां शिफ्ट कर दिया गया है। बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज वेंटिलेटर पर होने से उसे शिफ्ट नहीं किया गया है।
2 नई मशीनें लाई गई।
एकत्रित सैंपल्स की जांच में तेजी लाने के लिए 2 नई par मशीनें इंदौर लाई गई हैं। जिन्हें जल्द स्थापित कर दिया जाएगा। इससे जांच रिपोर्ट भी जल्दी मिल सकेगी।
Related Posts
January 11, 2022 मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान पर रोक की वकीलों ने की मांग, सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाकर अजान दिए जाने का मामला एक बार फिर उठा है। जिला […]
April 21, 2021 राजेन्द्र नगर में सादगी से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, पूजन व आरती के साथ रामकथा का किया गया वाचन
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और […]
April 27, 2024 नफरती चेहरों जैसी हो गई है पीएम मोदी की भाषा
ध्रुवीकरण के आधार पर वोट बटोरना चाहती है बीजेपी।
जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं […]
September 9, 2022 सामान के पैसे मांगने पर बदमाशों ने व्यापारी और उसके बेटे के साथ की मारपीट
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानदार के कर्मचारी के साथ मारपीट और चाकूबाजी का मामला […]
April 4, 2021 वैक्सीन ही कोरोना का स्थायी इलाज है, मीडिया के साथ संवाद में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक, भ्रांतियों का किया निवारण
इंदौर : कोरोना वैक्सीन को लेकर तमाम भ्रांतियों के निवारण और उसके बेहद सुरक्षित व कारगर […]
May 30, 2021 ब्लैक फंगस इंजेक्शन की खरीद के लिए कलेक्टर को सौंपी 21 लाख रुपए की राशि
इंदौर : श्याम सुंदर विजयवर्गीय (शिवधाम वाले) की स्मृति में ब्लैकफंगस के इलाज़ के लिये […]
December 2, 2023 मतगणना स्थल पर नहीं की जा सकेगी फोटो और वीडियोग्राफी
विधानसभा निर्वाचन-2023
मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में मोबाइल/सेल्युलर/कार्डलेस […]