इंदौर : जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भाजपा ध्वज लगाकर मनाया। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया।
बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने बताया कि वर्तमान में देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी से बचने के लिए सभी को सुरक्षा बतौर अपने अपने घरों में रहना पड़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 मार्च को को ही पत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया था कि जब तक हम इस महामारी पर विजय प्राप्त नहीं कर ले, तब तक भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह के बड़े आयोजन, बड़ी बैठकें, धरना, प्रदर्शन एवं जश्न में कार्यकर्ताओं को एकत्रित नहीं करेगी। उसी का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में रहकर भाजपा ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया। साथ ही प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता ने 40वें स्थापना दिवस पर राष्ट्र-धर्म एवं समाज के लिए सतत कार्य करने के संकल्प को भी दोहराया।
Related Posts
January 11, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने शिवसेना शिंदे गुट को माना असली
शिवसेना उद्धव गुट को बड़ा झटका।
विधायकों की अयोग्यता के मामले में किया […]
June 14, 2024 उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले सट्टे के कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश
15 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप व सट्टे में प्रयुक्त उपकरण […]
July 24, 2025 मप्र में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को कर मुक्त किए जाने का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
डीबी मॉल के सिनेमाघर में हुआ फिल्म का प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म "तन्वी […]
November 12, 2024 भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
भोपाल : प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश […]
August 10, 2023 नाबालिग बालिका से दुष्कृत्य कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
पाक्सो एक्ट के साथ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में पहली बार हुई किसी आरोपी को […]
February 11, 2023 इंदौर की आधी आबादी आ सकती है लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में..!
इंदौर में दुनिया के सबसे बड़े प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे में हुआ खुलासा।
'हेल्थ […]
October 25, 2021 उपचुनाव की जंग में कूदे दिग्गज नेता, सिंधिया ने बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा और जोबट, पृथ्वीपुर व रेगांव विधानसभा सीटों पर होने जा रहे […]