इंदौर : लगातार आ रही निराशाजनक खबरों के बीच शुक्रवार को कोरोना पर जिंदगी की विजय की सुकून देनेवाली खबर भी आई। इसने उम्मीद के टिमटिमाते दिए में जैसे नई ऊर्जा भर दी।
12 योद्धाओं ने दी कोरोना को मात।
संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अरविंदो हास्पिटल से कोरोना के 12 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर रवाना हुए। इनमें *टाट पट्टी बाखल की आलिया ख़ान* भी शामिल है। आलिया के अलावा
सर्वश्री प्रवीण सोनी, उज़ेर ,फ़रीदउल्लाह ,आफ़ताब ,अमलुद्दीन ,इमरान ,समीर ख़ान ,मोहम्मद अमजद ,डॉक्टर आकाश तिवारी ,गुलमिन और शाकिब भी पूर्ण स्वस्थ होने के बाद शासन- प्रशासन, डॉक्टर व नर्सेस को उनकी जिंदगी बचाने दुआ देते हुए अपने घर रवाना हुए । कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ जिंदगी की जंग जीतने की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आ रही थी। अरविंदो अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ ने भी कोरोना को हराने वाले इन योद्धाओं को तालियां बजाकर खुशी- खुशी विदा किया।
पहले भी 10 मरीज दे चुके हैं कोरोना को मात।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी कोरोना संक्रमित रहे 10 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसतरह अभी तक 22 मरीजों ने कोरोना को पटखनी देने में कामयाबी हासिल कर ली है।
Related Posts
May 8, 2022 महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर के बैनर तले 47 बटुकों का उपनयन संस्कार
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा रविवार 08 मई […]
January 28, 2017 पदोन्नति में आरक्षण मामला 2 फरवरी को होगी अगली सुनवाई ,सरकार ने 15 मार्च तक टालने की अपील की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट […]
June 12, 2021 आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 30 जून तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
इंदौर : शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, सत्र 2021-22 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा […]
April 15, 2020 सेंट्रल जेल में बंद आरोपी निकला पॉजिटिव..! इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद एक आरोपित में सोमवार देर रात कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। […]
May 23, 2021 निकट आने लगी है कोरोना की विदाई, 9 फ़ीसदी से कम हुआ संक्रमण
इंदौर : बीते दो माह में भारी कहर ढाने, हजारों की जिंदगी छीनने और सिस्टम को आइना दिखाने […]
August 28, 2022 मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 3 का शुभारंभ
इंदौर : खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के बैडमिंटन हॉल में आयोजित मीडिया सीरीज […]
January 17, 2021 राजपूत समाज के अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में कई प्रत्याशियों ने की योग्य जीवनसाथी की तलाश
इंदौर : देश-विदेश में बसे उच्च शिक्षित राजपूत युवक-युवती अपने जीवनसाथी के रूप में समान […]