इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ के करीब पहुंच गई है। इंदौर के मेडिकल कॉलेज से नियमित बुलेटिन तो जारी नहीं हुआ लेकिन भोपाल से स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी प्रदेश के मेडिकल बुलेटिन में इंदौर में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना पीड़ितों की तादाद 281 हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स बता रहीं 49 नए मरीज।
भोपाल से जारी रिपोर्ट से अलग कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इंदौर में नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 बताई गई है। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 298 बताया जा रहा है। हालांकि इन आंकड़ों की अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
30 की मौत, 13 की हालत गंभीर।
अभी तक स्वास्थ्य विभाग से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कोरोना से निजी प्रैक्टिस करने वाले दो डॉक्टरों सहित कुल 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।जबकि 13 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है।
29 हो चुके हैं डिस्चार्ज।
कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। इसके ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं। बस सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है। अभी तक इंदौर में 29 योद्धा कोरोना को शिकस्त देकर घर लौट चुके हैं।इनकी रिपोर्ट्स निगेटिव आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। कुछ और मरीजों की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें भी जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
Related Posts
March 6, 2025 चेन लूट करने वाले आरोपी को अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर लुटेरा, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में आया […]
October 8, 2020 जिला सहकारी बैंक के पूर्व प्रबन्धक के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
उज्जैन : जिला सहकारी मया॔. बैंक की उन्हेल शाखा से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 21 लाख 9 हजार […]
August 10, 2022 बांधों में जलभराव की 24 घंटे निगरानी की जाए – सिलावट
इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में […]
April 8, 2021 डॉक्टर की सलाह पर ही सिटी स्कैन कराए कोरोना मरीज, उपलब्ध संसाधनों का करें बेहतर उपयोग, परिचर्चा में बोले विशेषज्ञ
इंदौर : कोविड संक्रमित मरीज अपनी मर्जी से सीटी स्कैन ना कराएं, इससे उत्पन्न होने वाला […]
August 1, 2021 25 वार्डों में किया जाएगा 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सीरो सर्वे
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा […]
June 28, 2025 अलौकिक पुष्प बंगले में विराजित होकर प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
डायमंड जारदोसी से हस्त निर्मित रेशमी […]
April 26, 2022 एच आर समिट के साथ हुआ प्रेस्टीज ऊर्जोत्सव का समापन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा आयोजित […]