इंदौर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ विभाग लगातार चिकित्सा सुविधा जुटाने में लगा हुआ है। इसी के चलते इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल को भी करोना संक्रमित मरीजों के लिए अधिकृत किया गया है। इस अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 300 बेड तैयार किये गए हैं। इसके अलावा 40 बेड का आईसीयू भी बनाया गया है। डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ तमाम सुरक्षा संसाधनों के साथ यहां तैनात किए गए हैं।
लक्षण रहित मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर।
जिन मरीजों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और जिनकी स्थिति सामान्य है, उनके लिए होटल प्रेसिडेंट और वाटर लिली गार्डन में उपचार की व्यवस्था की गई है। जिसे कोविड केयर सेंटर कहा गया है। अपर आयुक्त कृष्ण चैतन्य ने बताया कि प्रशासन हरसंभव सुविधा जुटाने का प्रयास कर रहा है।संदिग्ध लोगों की जांच भी जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट भी जल्दी प्राप्त हो इसके लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज और डॉक्टर्स से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। श्री चैतन्य ने बताया कि उपचार के लिए परेशान मरीजों के कॉल सेंटर पर प्रतिदिन 100 से अधिक फोन कॉल आते थे। स्थिति में सुधार के बाद अब यह संख्या घटकर 40-50 रह गई है। हर मरीज़ को सुलभ उपचार के प्रयास किए जा रहे है।
Related Posts
August 24, 2021 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
मुम्बई : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना केंद्रीय मंत्री […]
January 3, 2021 शिवराज कैबिनेट का विस्तार, तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत ने ली मंत्री पद की शपथ
भोपाल : उपचुनाव सम्पन्न होने के करीब दो माह बाद शिवराज मन्त्रिमण्डल का विस्तार किया […]
January 12, 2023 भारत के विजन – 2047 की नीव बनेगा स्टार्टअप – मंत्री सखलेचा
स्टार्टअप सबसे तेज बढ़ता हुआ इको सिस्टम -केंद्रीय सचिव अनुराग
स्टार्टअप को बढ़ावा […]
November 8, 2019 चाकू से प्राणघातक हमला करनेवाले आरोपी को 7 साल का सश्रम कारावास इंदौर : चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करनेवाले आरोपी को 21वे अपर सत्र न्यायाधीश की […]
January 21, 2021 ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने […]
June 19, 2021 पहली बार वर्चुअल होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन..!
भोपाल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
January 18, 2018 तमिलनाडु में इंदौर के 4 लोग हादसे का शिकार मृतकों में बजाजखाना चोक स्थित पूर्णिमा ज्वेलर्स के मालिक दीपक सेवलानी व हेमन्त सेवलानी […]