इंदौर : कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिये इंदौर ने एक कदम और आगे बढ़ाया। गुरुवार को दो अस्पतालों से 54 मरीजों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। इनमें से अरविंदो हॉस्पिटल के 22 और इण्डेक्स अस्पताल के 32 मरीज शामिल हैं।
ठीक हुए मरीजों ने शासन- प्रशासन को दिया धन्यवाद।
कोरोना से ठीक होकर घर लौट रहे सभी मरीजों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्स आदि स्टॉफ को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों में अधिकांश पंचम की फैल, रूस्तम का बगीचा,शंकरगंज,नेहरु नगर, मालवा मिल,पाटनीपुरा आदि के हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से तीन जून को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कुल 39 हजार 704 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से तीन हजार 633 मरीज पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 145 मरीजों की मृत्यु हुई। इंदौर में दो हजार 184 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। आज दिनांक तक एक हजार 304 मरीज उपचाररत थे।
Related Posts
November 6, 2018 एक घंटे के लिए कैलाशजी ने संभाला पुश्तैनी कारोबार इंदौर:बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपनी राजनीतिक व्यस्तता के चलते अपने […]
June 16, 2021 कोरोना ने कराया सत्त्य से साक्षात्कार…
मैंने अपने जीवन में कई समाज सुधारकों के बारे में पढ़ा है जैसे: राजा राम मोहन राय, स्वामी […]
December 27, 2024 चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की दिनदहाड़े हत्या
चाकू के करीब बीस वार करने के साथ गला रेतकर उतारा मौत के घाट।
परदेशीपुरा पुलिस ने […]
October 8, 2020 ‘मामाजी’ के नाम पर स्थापित राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार फिर से शुरू करने का सीएम शिवराज ने किया एलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माणिकचंद्र वाजपेयी 'मामाजी' के नाम से पूर्व […]
March 30, 2025 राजवाड़ा पर मनाया गया गुड़ी पड़वा और भारतीय नव वर्ष का जश्न
सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया नए वर्ष का स्वागत।
गुड़ी का विधिवत किया गया पूजन, गीत […]
April 17, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा आरोपी पकड़ाया
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त […]
March 24, 2024 वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस के अजय राय लडेंगे चुनाव
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 46 प्रत्याशियों की चौथी सूची।
नई दिल्ली : […]