इंदौर : पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक फैला हुआ है। सब लोग घरों में कैद हैं। ऎसे में कुछ खुशी के पल कहीं पीछे न छूट जाए इसलिए मौजूदा साधनों से ही उन पलों को जीने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया इंदौर में देखा गया जिसमें अपने एक मित्र की 25 वीं विवाह की वर्षगांठ को दोस्तों ने वेब कॉलिंग कर मनाई। इन पलों को महाराष्ट्रीयन पद्धति से बाकायदा सेलिब्रेट भी किया गया।
पारम्परिक विधि से कराया पुनः विवाह।
प्रदीप राणे ओर सुप्रिया राणे की रविवार को 25 वी एनिवर्सरी थी। इसपर उनके नजदीकी मित्रों ने वेब वीडियो कॉलिंग के साथ घर में केक ओर नई नई डिश बनवाई। इसी के साथ एनिवर्सरी कपल का महाराष्ट्रीयन पद्धति से मंगलाष्टक गाकर पुनः घर में ही विवाह करवाया गया। इस अनूठे प्रसंग के साक्षी सभी मित्र परिवार सहित वेब वीडियो कॉलिंग के माध्यम से घर में बैठ कर बने। श्री राणे के मित्र तरुण शर्मा ने बताया कि राणे दंपति की सालगिरह धूम धाम से सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई। यह अपने आप में अनूठा प्रयोग था जिसे सभी ने खूब एन्जॉय किया और राणे दंपत्ति के स्वस्थ, समृद्ध और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
Related Posts
March 4, 2021 नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन, अब तारीखों का इंतजार…!
इंदौर : नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। […]
May 8, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई […]
July 4, 2021 रिश्वत लेने के आरोप में दो ईडी अधिकारी सहित चार गिरफ्तार
नई दिल्ली : 75 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने ईडी के दो अधिकारियों […]
May 2, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, 18 सौ से ज्यादा संक्रमित, 8 की मौत
इंदौर : 18 सौ से ज्यादा संक्रमित और 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट, इंदौर में बीते कुछ दिनों से यही […]
February 5, 2021 असाधारण प्रतिभा की धनी 12 वर्षीय तनिष्का को लॉ में एडमिशन दिलाने आगे आए सांसद लालवानी
इंदौर : 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास करने वाली असाधारण प्रतिभा की धनी […]
June 4, 2021 कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ा इंदौर, ढाई फीसदी से कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण की धार लगातार कुंद होती जा रही है। इंदौर में संक्रमण की दर घटकर […]
October 4, 2021 युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करवाने वाली गैंग का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग लड़कियों व युवाओं को नशे की लत लगाकर चोरी करने वाली गैंग का विजयनगर […]