इंदौर : शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर इसका ‘सेंट्रल फीड’ कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही शहर में पहले से चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और आरएलवीडी का फीड भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया गया है। इसके चलते 1000 से भी अधिक कैमरों से शहर में होने वाली किसी भी गतिविधि पर निगाह रखी जा सकती है।
इस व्यवस्था का प्रभावी उपयोग हो, इसके लिए 3 शिफ्ट्स में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी इसके प्रभारी बनाए गए है। उनके सहायतार्थ एक टीआई एवं पांच ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। जो किसी भी स्थान पर भीड़ या अनधिकृत गतिविधि दिखाई देने पर उसका स्नैपशॉट लेकर आईजी द्वारा बताए गए ग्रुप पर डाल रहे हैं।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
चंदन नगर क्षेत्र में डेयरी खुली होने पर कार्रवाई।
सोमवार सुबह थाना चंदन नगर क्षेत्र में ‘गोपाल डेयरी’ खुली पाई जाने पर आईजी विवेक शर्मा ने स्वयं संज्ञान लेकर टीआई चंदननगर को निर्देशित किया, जिसके बाद उक्त डेयरी मालिक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
Related Posts
- June 20, 2022 मोटर साइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : वन्य प्राणी संग्रहालय ( जू) से मोटर साईकिल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को थाना […]
- March 24, 2024 मुकेश अंबानी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
जियो के मैथ्यू ओमन को पाथब्रेकर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला।
नई दिल्ली : भारत के दूरसंचार […]
- August 21, 2022 कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने […]
- July 17, 2022 इंदौर नगर निगम में बीजेपी का महापौर, 60 से ज्यादा पार्षद भी जीते
इंदौर : नगर सरकार के चुनाव में तमाम आकलनों और आशंकाओं को झुठलाते हुए बीजेपी ने प्रचंड […]
- August 31, 2022 बीजेपी कार्यालय में विधि विधान से की गई मंगलमूर्ति की स्थापना
इंदौर : भगवान श्री गणेश घरों - दफ्तरों और पांडालों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों […]
- May 20, 2020 कोरोना की रोकथाम में कारगर हो सकती है हवन पद्धति..? इंदौर :(सुनील) गोवा के दो वैज्ञानिक अशोक कुमार मरवाह और पदम मरवाह का कोरोना को लेकर […]
- April 28, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के मेगा उत्सव ‘मंथन’ का उत्सवी आगाज
● `किताबी ज्ञान से बाहर शोध, रचनात्मकता पर ध्यान केंद्रित करें छात्र'।
● कबीर कैफ़े […]