इंदौर : शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर इसका ‘सेंट्रल फीड’ कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही शहर में पहले से चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और आरएलवीडी का फीड भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया गया है। इसके चलते 1000 से भी अधिक कैमरों से शहर में होने वाली किसी भी गतिविधि पर निगाह रखी जा सकती है।
इस व्यवस्था का प्रभावी उपयोग हो, इसके लिए 3 शिफ्ट्स में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी इसके प्रभारी बनाए गए है। उनके सहायतार्थ एक टीआई एवं पांच ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। जो किसी भी स्थान पर भीड़ या अनधिकृत गतिविधि दिखाई देने पर उसका स्नैपशॉट लेकर आईजी द्वारा बताए गए ग्रुप पर डाल रहे हैं।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
चंदन नगर क्षेत्र में डेयरी खुली होने पर कार्रवाई।
सोमवार सुबह थाना चंदन नगर क्षेत्र में ‘गोपाल डेयरी’ खुली पाई जाने पर आईजी विवेक शर्मा ने स्वयं संज्ञान लेकर टीआई चंदननगर को निर्देशित किया, जिसके बाद उक्त डेयरी मालिक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
Related Posts
April 11, 2020 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई कमीं, अभी तक 28 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं घर इंदौर : बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन शुक्रवार को उसमें […]
May 13, 2023 आइकॉनिक एजुकेशनिस्ट सम्मान से नवाजे गए डॉ. डेविश जैन
एग्री इंडस्ट्रीज लीडर ऑफ इंडिया - 2023 का भी मिला सम्मान।
बेस्ट अपकमिंग यूनिवर्सिटी […]
April 15, 2020 “इंदौर तुम बेफिक्र रहो, सड़कों पर तैनात तुम्हारा रखवाला है” सूबेदार उज़्मा खान ने जोशीली कविता सुनाकर बढाया पुलिसकर्मियों का मनोबल ।
इन्दौर : […]
March 31, 2022 12 वी के छात्र की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, पब्जी की लत का था शिकार
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। […]
July 16, 2023 हरियाली महोत्सव में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण करेगा आईडीए
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार दिनांक 17 जुलाई को हरियाली महोत्सव के तहत योजना […]
May 13, 2021 अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंत्री सिलावट ने छुए नर्सों के पैर, दिया देवदूत का दर्जा
इंदौर : मानवता के लिए बेहद कठिन इस कोरोना काल में नर्सेस, सेवा और करुणा के भाव से अपना […]
May 7, 2021 हालात में सुधार के मिल रहे संकेत, लगातार दूसरे दिन कम मिले नए संक्रमित मामले
इंदौर : बीते दो दिनों से नए संक्रमित मामलों में कमीं नजर आ रही है। हालांकि ग्रोथ रेट पर […]