इंदौर : जांच के लिए बाहर भेजे गए 11 सौ से अधिक बैकलॉग सैम्पल्स की रिपोर्ट आना शुरू हो गई है। सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 820 सैम्पल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 655 रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। शेष 165 सैम्पल्स पॉजिटिव निकले। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 1372 हो गई है।1189 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि जिन बैकलॉग सैम्पल्स की रिपोर्ट सोमवार रात प्राप्त हुई उनमें से ज्यादातर करीब दो हफ्ते पुराने हैं। अतः इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। नए सैम्पल्स में पॉजिटिव मरीज लगातार कम हो रहे हैं।
तीन और ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 63।
इंदौर में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।
11 और डिस्चार्ज किये गए।
सोमवार को 11 और मरीजों को पूरीतरह ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर इंदौर में अभी तक 134 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
Related Posts
August 15, 2023 संघ के अर्चना कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह […]
August 15, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई आजादी की 77 वी वर्षगांठ
ध्वजारोहण के बाद सभी मीडियाकर्मियों ने एक - दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की […]
July 21, 2021 गृहमंत्री ने की गोलीकांड के दो आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि, पुलिस का दावा भोपाल बायपास से पकड़े गए आरोपी
भोपाल : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड के मामले में […]
August 15, 2024 शासकीय कार्यालयों और न्यायालयों में होगा ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह 15 अगस्त को संभागायुक्त […]
November 15, 2017 मध्यप्रदेश में पहली बार महिलाएं विद्युत लाइन सुधारेगी ,19 युवतियों को बनाया गया लाइन प्रभारी मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके कौशल उन्नयन के लिए राज्य […]
November 4, 2020 दिल्ली में बढ़ रहा, इंदौर में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 2 फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : दिल्ली सहित कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं पर इंदौर […]
May 6, 2025 स्कीम नंबर 78 में पांच मंजिला अवैध निर्माण किया ध्वस्त
बिना निगम स्वीकृति के पांच मंजिला भवन का कर लिया था अवैध निर्माण।
इंदौर : मंगलवार को […]