इंदौर : पुलिस, डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ पर हमला करने वाले आरोपी अब जेल में रह कर कोरोना फैला रहे हैं। असरावद खुर्द स्थित अस्थाई जेल में बंद इन आरोपियों के संपर्क में आए अन्य 19 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेल में ही आइसोलेशन वार्ड में रखकर इनका इलाज किया जा रहा है।
एक महिला डॉक्टर भी हुई संक्रमित।
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि टाटपट्टी बाखल में निरन्तर सेवाएं दे रहीं एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गई है। वो कनाड़िया क्षेत्र की निवासी हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
बैकलॉग रिपोर्ट्स से घबराने की जरूरत नहीं।
डॉ. जड़िया ने बताया कि जो 820 रिपोर्ट्स प्राप्त हुई हैं, वो सारी बैकलॉग हैं। जिन्हें पुड्डुचेरी और अहमदाबाद भेजा गया था।लगभग इतनी ही रिपोर्ट और आना शेष है। इसके बाद सारा बैकलॉग खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बढ़ी हुई पॉजिटिव रिपोर्ट्स आने से चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये सारे लोग चिन्हित हैं और यलो अस्पतालों में इन्हें भर्ती किया गया था। अब इन्हें रेड जोन के अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।
एक सप्ताह में ठीक हो जाएगी स्थिति..!
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि नए इलाकों से इक्का- दुक्का मरीज ही मिल रहे हैं। चिन्हित इलाकों में भी हालात नियंत्रण में हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में काफी हद तक स्थिति ठीक हो जाएगी।
Related Posts
August 13, 2022 पल्हर नगर स्थित प्रेम नगर बस्ती में पहुंचे सीएम शिवराज,बहनों ने आरती उतारी, राखी बांधी
आह्लादित बहनों ने बाँधी राखी और आरती उतारकर किया स्वागत।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज […]
July 16, 2023 30 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले मार्गों पर स्थित आवासीय भूखंडों का होगा भू परिवर्तन
इंदौर : बीते शुक्रवार को संपन्न हुई इंदौर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में एक […]
January 23, 2020 बागी ददुआ के जीवन पर बनी फिल्म ‘तानाशाह’ 7 फरवरी को होगी रिलीज इंदौर : एक जमाने में चम्बल के बीहड़ों में खौफ का पर्याय रहे बुंदेलखंड के बागी ददुआ के […]
July 28, 2020 अनाथ जैसी हो गई है कांग्रेस की हालत- नरोत्तम भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। […]
July 29, 2024 अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैंपियन
60 वीं पश्चिमी ज़ोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 ।
खेल स्पर्धा की […]
December 14, 2021 प्राकृतिक खेती पर केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी मण्डल स्तर पर करेगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर, 2021 को प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) […]
March 4, 2023 टास्क फोर्स के जरिए बैकलाइन सफाई कार्य का महापौर ने लिया जायजा
निगम की पहली बैक लाइन सफाई हेतु गठित टास्क फोर्स का किया अवलोकन।
इंदौर : शहर में […]