इंदौर : सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने जैन मुनि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने इंदौर के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी, जन प्रतिनिधि और फील्ड में काम कर रहे उनके दलों, समाजसेवी और समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कोरोना से बचाव के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा। दोनों ने आचार्यश्री से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन से हो रहे लाभ को देखते हुए नागरिकों से घरों में ही रहने का आशीर्वचन प्रदान करें। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने इंदौर शहर एवं इंदौर के रहवासियों के स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य श्री ने कहा कि लॉकडाउन के लाभ को देखते हुए इन्दौरवासियों का घरों में ही रहना आवश्यक है। आचार्य श्री द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, राजस्व एवं अन्य समस्त शासकीय अमले द्वारा शहरवासियों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
सांसद शंकर लालवानी ने आचार्य श्री को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयासों से अवगत कराया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना मरीज़ों के हो रहे उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी आचार्यश्री को दी।
Related Posts
May 17, 2023 हितग्राहियों की समस्याओं का आईडीए कर रहा त्वरित निराकरण
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आईडीए ने की पहल।
इंदौर : आईडीए में मुख्यमंत्री जन […]
April 22, 2020 सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, सिंधिया समर्थक मंत्रियों को मिले कम महत्व के विभाग…! भोपाल : सीएम शिवराज ने मंत्रिमंडल के पांचों सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। […]
June 7, 2022 इंदौर में 12 जून को होगा सितारा- ए – दंगल, देशभर के पहलवान करेंगे शिरकत
इंदौर : भाजपा खेल प्रकोष्ठ, इंदौर के बैनर तले 'सितारा - ए - इंदौर' दंगल का आयोजन 12 जून […]
August 9, 2020 हनी ट्रैप कांड: कई बड़े अधिकारियों के थे आरोपी महिलाओं से रिश्ते..? इंदौर : प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की आरोपी महिलाओं के रिश्ते प्रदेश के वरिष्ठ […]
July 29, 2024 जनता की सेवा के लिए बेहतर सिस्टम होना जरूरी : मंत्री विजयवर्गीय
मंत्री एवं महापौर ने हैकथान के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।
जनता की इच्छा व सेवा […]
January 31, 2024 कस्टम प्रावधानों के तहत दी गई सुविधाओं का लाभ उठाएं निर्यातक
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंदौर शाखा के […]
January 23, 2024 विद्याधाम पर चल रहे रामोत्सव का समापन, भगवान को अर्पित किए 56 भोग
इंदौर : अयोध्या धाम मे सोमवार को राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में राम लला […]