इंदौर : सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने जैन मुनि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने इंदौर के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी, जन प्रतिनिधि और फील्ड में काम कर रहे उनके दलों, समाजसेवी और समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कोरोना से बचाव के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा। दोनों ने आचार्यश्री से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन से हो रहे लाभ को देखते हुए नागरिकों से घरों में ही रहने का आशीर्वचन प्रदान करें। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने इंदौर शहर एवं इंदौर के रहवासियों के स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य श्री ने कहा कि लॉकडाउन के लाभ को देखते हुए इन्दौरवासियों का घरों में ही रहना आवश्यक है। आचार्य श्री द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, राजस्व एवं अन्य समस्त शासकीय अमले द्वारा शहरवासियों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
सांसद शंकर लालवानी ने आचार्य श्री को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयासों से अवगत कराया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना मरीज़ों के हो रहे उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी आचार्यश्री को दी।
Related Posts
May 31, 2017 बाबरी विध्वंस: आडवाणी-जोशी-उमा समेत 6 आरोपियों के खिलाफ चलेगा आपराधिक साजिश का केस लखनऊ। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 6 […]
December 27, 2021 सावधानी रखकर बचा जा सकता है साइबर क्राइम से, अखंड वेदांत सम्मेलन में साइबर एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
इंदौर : देश में मोबाइल के 100 करोड़ से अधिक, इंटरनेट के 50 करोड़, डेबिट कार्ड के 90 […]
November 9, 2024 वैदिक गणित विशेषज्ञ असरानी गणित की नेशनल कांफ्रेंस में आमंत्रित
लगातार सातवी बार एनसीईआरटी ने किया है आमंत्रित।
कक्षा पहली से दसवीं तक वैदिक गणित की […]
November 3, 2020 उपचुनाव में मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह, दोपहर तक औसत 45 फीसदी हुआ मतदान
भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर […]
January 19, 2022 बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना का 20 जनवरी से होगा आगाज, हर बूथ की जानकारी होगी डिजिटलाइज
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के […]
May 14, 2021 गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमीं से 13 मरीजों की मौत..!
पणजी : गोवा में एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। […]
March 29, 2019 सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद विधायक मेडा ने बदला इस्तीफे का निर्णय भोपाल: शराब ठेकेदार के साथ विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस के […]