इंदौर : जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के कार्यालय से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर जिले में रविवार को 426 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं 343 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब तक इंदौर जिले में 1611 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं । डॉक्टर जड़िया के अनुसार इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या 77 हो गई है । उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उपचार से स्वस्थ हुए 12 लोगों को, रविवार को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 362 हो गई है। डॉ जड़िया ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1172 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि विभिन्न स्थानों पर क्वारनटाइन किए गए 1309 मरीजों में कोरोना के लक्षण नही पाए जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
9 हजार से अधिक लोगों की हो चुकी है जांच।
सीएमएचओ से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अभीतक कुल 9374 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट मिल चुकी हैं, जिनमें से करीब 17 फीसदी मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 362 मरीज पूरीतरह ठीक होकर घर लौट गए हैं।
1 और मरीज की मौत की पुष्टि।
कोरोना संक्रमित एक और मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया।इसे मिलाकर जिले में कुल 77 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
Related Posts
January 26, 2020 त्वरित प्रतिक्रिया देनें से बचें तो हो सकता है कई समस्याओं का निदान- डॉ. सुखदा इंदौर : भागदौड़ भरी जिंदगी में हम धैर्य रखना भूल गए हैं। यहीं कारण है कि हम तत्काल किसी […]
March 24, 2020 आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढाकर 30 जून की गई नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते कारोबार, उद्योग- धंधों और आम लोगों पर पड़ रहे विपरीत […]
February 22, 2022 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र भरें जाएं रिक्त पद, पूरी क्षमता से चले अस्पताल- संभागायुक्त
इंदौर : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चिकित्सकीय तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त […]
October 18, 2024 घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा जियो क्लाउड पीसी
नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक ऐसी टेक्नोलॉजी का […]
May 26, 2021 उखड़ती साँसों को सांसें देकर लोगों को नई जिंदगी देनेवाले फरिश्तों का विजयवर्गीय ने किया सम्मान
इंदौर : सुनामी के रूप में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान इंदौर वासियों की […]
January 2, 2022 मनभावन नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
इंदौर : मालवा उत्सव का आगाज जिस भव्य अंदाज में हुआ था, समापन भी उसी भव्यता के साथ हुआ। […]
November 8, 2022 जनसेवा अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी पुरस्कृत
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर और सांसद लालवानी ने किया पुरस्कृत।
इंदौर : […]