बड़ी मात्रा में संग्रहित घरेलू गैस सिलेंडर और दो लोडिंग ऑटो किए गए जब्त।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गैरेज में संचालित अवैध गैस गोडाउन को सील किया गया और बड़ी मात्रा में संग्रहित गैस सिलेंडर जब्त किये गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि पीथमपुर रोड विश्वास नगर चौपाटी तहसील महू में गैरेज में अवैध रूप से गैस गोडाउन संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसपर खाद्य विभाग के अमले द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। यहां पीथमपुर से अवैध गैस सिलेंडर लाकर गोदाम ना ले जाकर गैराज में भंडारित किए जाते थे। यह आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक था। कार्रवाई के दौरान मौके पर महू की दो गैस एजेंसी भारत गैस सर्विस आईओसी एवं गैस ओ महू एचपीसीएल के संचालकों द्वारा गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण गोडाउन एवं वितरण केंद्र से 2 लोडिंग ऑटो एवं 14.2 किलोग्राम के 120 नग एचपी गैस के, 50 नग आईओसी के और 4 नग 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर जब्त किए गए। गोदाम मालिक तेहरीम मेहर के मामा निज़ाम खान द्वारा उक्त गोदाम किराये पर दोनों गैस एजेंसी को देना बताया गया है। गैरेज को सील कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
February 26, 2021 गोडसे भक्त को कांग्रेस में शामिल करने पर भड़के अरुण यादव, कमलनाथ की मंशा पर उठाए सवाल.?
भोपाल : मध्य प्रदेश की सियासत में हिंदू महासभा से नाता रखने वाले बाबू लाल चौरसिया के […]
November 30, 2023 सनावदिया और कंपेल कंपोजिट मदिरा दुकानें की गई सील
एक दिन के लिए निलंबित किए गए दोनों मदिरा दुकानों के लाइसेंस।
इंदौर : जिला कलेक्टर […]
April 18, 2021 मनकामेश्वर शिव मन्दिर कांटाफोड़ के भक्त मंडल को विजयवर्गीय ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मेड मशीनें
इंदौर : कोरोना महामारी के विकराल होते स्वरूप को देखते हुए नवलखा स्थित मनकामेश्वर […]
June 20, 2021 हरियली महोत्सव के तहत कब्रिस्तान व मुक्तिधामों में रोपे जाएंगे 10 हजार पौधे
इंदौर : अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,मप्र हरियाली महोत्सव […]
August 23, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा का अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने किया घेराव
प्रदर्शन के साथ आईडीए के खिलाफ की नारेबाजी।
वैधता में बाधक योजना क्रमांक 171 व अन्य […]
May 3, 2021 आईपीएल पर भी कोरोना का साया, केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाला मैच टला
अहमदाबाद : आखिरकार कोरोना की लहर का असर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL पर भी पड़ा […]
September 25, 2021 डायल -100 व किशनगंज पुलिस ने बिछड़ी बालिका को परिजनों से मिलाया
इंदौर : परिजनों के साथ बेटमा से इन्दौर बाजार आई बालिका बिछड़कर रास्ता भटक गई।डायल-100 […]