इंदौर : लॉकडाउन की मियाद 17 मई तक बढ़ाए जाने के बाद नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। उसके तहत कोरोना मुक्त ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में कंटेन्मेंट एरिया को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सीमित गतिविधियों के संचालन का निर्णय लेने की बात प्रदेश सरकारों पर छोड़ी गई थी। उसी अनुक्रम में प्रदेश की चरमराती वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाने के लिए शिवराज सरकार ने मप्र में शराब व भंग की दुकानें खोलने का निर्णय किया है।
5 मई से खुलेंगी शराब की दुकानें।
शिवराज सरकार द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक ग्रीन जोन में आनेवाले जिलों में सभी शराब और भंग की दुकानें 5 मई से खोली जा सकेंगी। ऑरेंज जोन में आनेवाले जिलों में कंटेन्मेंट एरिया को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मदिरा दुकानें खोलने की अनुमति होगी। जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्वी निमाड़, देवास और ग्वालियर में ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानें खोली जा सकेंगी। शहरी क्षेत्रों में इसकी अनुमति नहीं होगी।
तीन जिलों में नहीं मिलेगी कोई छूट।
रेड जोन में आनेवाले इंदौर, भोपाल व उज्जैन में प्रदेश सरकार ने किसी तरह की छूट नहीं देने का फैसला किया है। कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक प्रकोप इन्हीं जिलों में पाया गया है। इस बात को देखते हुए सरकार ने इन तीनों जिलों में शराब व भंग की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी है। 17 मई तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
Related Posts
March 7, 2023 धुलेंडी और रंगपंचमी पर बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस।
इंदौर : इंदौर जिले में होली […]
April 30, 2021 जीवनरक्षक औषधि व उपकरणों पर मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ लगाए रासुका- मालू
इंदौर। खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने जीवनरक्षक औषधि और उपकरणों पर […]
July 1, 2021 RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए अब 9 जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन
इंदौर : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में वंचित एवं […]
June 7, 2025 मस्क की कंपनी स्टारलिंक,भारत में देंगी अपनी सेवाएं
गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट।
नई दिल्ली : भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी का […]
March 25, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही लें कोरोना के इलाज की राशि, नहीं तो होगी कार्रवाई- कलेक्टर
अलाक्षणिक तथा कम लक्षण वाले मरीजों का उपचार होम आयसोलेशन के माध्यम से किया […]
October 23, 2021 बुरहानपुर में सिंधिया की सभा की तैयारियों का नेमा ने लिया जायजा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब चरम पर है। प्रमुख राजनीतिक दल […]
December 15, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे विधायक शुक्ला, 18 को रवाना होगा पहला जत्था
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों की अयोध्या यात्रा की शुरुआत 18 दिसंबर को […]