इंदौर : जिला कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि शहर में अवैध रूप से फल और सब्जियां बेचने वालों की अब धारा 151 में गिरफ्तारी की जाएगी। प्रतिबन्ध के बावजूद चोरी- छुपे लगातार फल- सब्जियां बेचे जाने की शिकायतें मिलने के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने ये बात कही।
कोरोना मरीजों की जानकारी वेबसाइट पर होगी अपलोड।
मीडियाकर्मियों से चर्चा में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अब जिला प्रशासन या मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जानकारी अपलोड की जाएगी, जिससे लोग जानकारी हासिल कर सकें । उन्होंने कहा कि निजी लैब से जांच कराने के बाद भी यदि कोई मरीज पॉजिटिव आता है तो उसका उपचार करना हमारी जिम्मेदारी है। बशर्ते प्राइवेट लैब आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन करें। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं उनका डिटेल सर्वे करवाया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण व अन्य गतिविधियों को मिलेगी छूट।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों को कंस्ट्रक्शन और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए फ्री कर दिया जाएगा । लेकिन शहर में अभी सिर्फ बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही छूट दी जाएगी।
Related Posts
April 19, 2024 महापौर ने किया वार्ड 83 का दौरा, स्थानीय गार्डन के सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन
अवैधानिक गतिविधियाँ गार्डन में न हो संचालित- महापौर।
सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय […]
July 19, 2025 पोलोग्राउंड आरओबी का मंत्री विजयवर्गीय ने किया निरीक्षण
ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि त्रुटियों को दूर कर क्वालिटी और सुरक्षा के उच्चतम मानदंडों […]
April 11, 2021 11 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीकाकरण महोत्सव
इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के […]
February 8, 2024 अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई का साहस दिखाएंगे क्या मुख्यमंत्री..?
🔹 कीर्ति राणा 🔹
हरदा में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से हुई तबाही […]
August 20, 2024 सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में अविरत के नाटक फायनल ड्राफ्ट को मिला प्रथम स्थान
नाट्य भारती की प्रस्तुति रही दूसरे स्थान पर।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने विजेताओं को […]
May 2, 2021 मोघे ने निमाड़ में कोरोना से उपजे हालात का लिया जायजा, पहली स्टेज में जांच करवाकर इलाज शुरू करने की दी सलाह
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने निमाड़ का […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें केंद्र व राज्य सरकार, सांसद लालवानी ने लिखा पत्र
इंदौर : कोविड के दौरान और कोविड से ठीक हो चुके मरीज़ों के लिए म्युकरमाइकोसिस या ब्लैक […]