इंदौर : शहर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर मनीष सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है एवं इन्हें 25 हजार प्रतिमाह के मानदेय पर नियुक्त किया गया है।
आकस्मिक होंगी सेवाएं।
आयुष डॉक्टरों की सेवाएं पूर्ण रूप से अस्थाई होंगी एवं आकस्मिक सेवाओं के रूप में ली जाएंगी। अतः इन सेवाओं को नियमित अथवा संविदा सेवा में मान्य नहीं किया जाएगा। ये सेवाएं एक निश्चित अवधि, 30 जून 2020 अथवा आगामी आदेश तक के लिए ली जाएंगी जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया अथवा हटाया जा सकेगा। निर्धारित अवधि के पश्चात आदेश स्वतः समाप्त माना जाएगा।
16 आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले 9 आयुष डॉक्टरों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया था जिनमें डॉक्टर भूमिका कामठे, डॉक्टर स्वीटी रस्तोगी, डॉक्टर प्रेमसिंह, डॉ गौतम नागराज, डॉ निखिल कुमार बागड़े, डॉ शैवाल सिकदार, डॉ. खालिदा कुरैशी, डॉ. प्रियंका कौरव एवं डॉ. पूजा मौर्य शामिल थे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने 7 और आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की है। नवीन नियुक्तियों में डॉ. रीना पाटीदार, डॉ. शिव प्रताप सिंह यादव, डॉ. तारिक हुसैन, डॉ. दिनेश पाटनकर, डॉ. धर्मेंद्र सोलंकी, डॉ. अरुणा पुरबिया एवं डॉ. मनोहर वेद शामिल हैं।
Related Posts
October 1, 2020 माथुर तिराहा को बना दिया गिटार तिराहा, परिचय भी अंकित नहीं किया प्रतिमा पर
पहले नाम भुलाया, अब प्रतिमा पर राजेंद्र माथुर का परिचय तक नहीं।
नाम भी हो गया गिटार […]
February 11, 2023 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर :, पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व […]
February 8, 2022 नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर में नर्मदा मैया का पूजन कर की गई आरती
इंदौर : नर्मदा जयंती पर नर्मदा मैया की पूजा- अर्चना और आराधना के लिए हजारों लोग नर्मदा […]
April 3, 2024 रंगपंचमी पर उत्पात मचाने वाले आरोपी सहित दो बदमाश रासुका में निरुद्ध
इंदौर : भँवरकुआं पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रासुका में […]
May 13, 2024 इंदौर सहित मप्र की शेष 08 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान
इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने से मतदान को लेकर उत्साह कम।
कांग्रेस के […]
January 1, 2020 लिफ्ट हादसे के शिकार अग्रवाल परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार, शोक स्वरूप बंद रहा महू इंदौर : बीते वर्ष के आखरी दिन याने मंगलवार 31दिसंबर की शाम पातालपानी स्थित अपने निजी […]
June 2, 2023 इंदौर को मिली एक और ट्रेन की सौगात
सांसद लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर - देहरादून ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
अब सप्ताह में […]