इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह एवं आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल ने लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को फलों की उपलब्धता को लेकर नेहरू स्टेडियम में जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी एवं फल विक्रेताओं की बैठक बुलाई।
शनिवार से लिए जाएंगे फलों के ऑर्डर।
बैठक में शनिवार से फल सप्लाई के आर्डर लेने और 24 से 48 घंटे में सप्लाई करने का निर्णय लिया गया। जिस तरह क्षेत्रीय किराना व्यापारियों द्वारा किराना सामग्री और सब्जी नागरिकों के घर-घर सप्लाई की जा रही है, उसी तरह फलों के आर्डर लेकर किराना व्यापारियों के जरिए ही नागरिकों को डोर टू डोर फल भी सप्लाई किए जाएंगे।
100 और 250 रुपए की होगी फलों की टोकनी।
बैठक में बताया गया कि फलों की दो प्रकार की टोकनी बनाई जाएगी । एक टोकरी 100 रूपए कीमत की होगी, जिसमें एक नग तरबूज साढ़े तीन से चार किलो तक तथा एक नग खरबूजा एक से डेढ़ किलो तक रहेगा। इसी तरह दूसरी टोकरी 250 रूपये कीमत की होगी, जिसमें दो किलो आम, डेढ़ किलो मोसंबी और एक नग पपीता दो से ढाई किलो तक का रहेगा। क्षेत्रीय किराना व्यापारी के ऑर्डर पर थोक व्यापारी किराना दुकानदारों को फलों की टोकरी उपलब्ध कराएंगे।
Related Posts
August 1, 2023 याद रहेंगी कोरोना की चुनौतियां,जिन्हें आपसी समन्वय से सफलता में बदला
इंदौर से भोपाल कमिश्नर पद पर स्थानांतरित डॉ. पवन शर्मा ने चर्चा में कहा।
कीर्ति राणा […]
November 5, 2024 छावनी अनाज मंडी में दीपावली मिलन समारोह संपन्न
श्रीनाथजी को अर्पित किए 56 भोग, की गई महाआरती।
मुहूर्त के किए गए सौदे।
इंदौर : […]
September 17, 2022 गला रेत कर हत्या करनेवाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
इंदौर : पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को […]
October 24, 2021 छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बघेल सरकार ने कसा शिकंजा, हुक्का बार पर लगाया बैन
रायपुर : नशे को लेकर छतीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हुक्का बार पर बैन लगा दिया […]
February 24, 2021 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी, 105 नए संक्रमित मिले।
इंदौर : कोरोना संक्रमण में मंगलवार को भी नए संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार रहा। हालांकि […]
January 24, 2022 बूस्टर डोज लगवाएं फ्रंट लाइन वर्कर्स अन्यथा नहीं मिलेगा वेतन
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसे सभी फ्रंट लाइन और […]
April 12, 2021 रविवार को 31 हजार से अधिक लोगों का किया गया टीकाकरण
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोविड टीकाकरण अभियान […]