इंदौर : शहर में कोविड-19 से संबंधित मामलों में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। मरीज लगातार स्वस्थ एवं डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट रहे हैं। जिन क्षेत्रों से 21 दिनों की अवधि में एक भी कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने नहीं आया है और न ही किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण देखने मिले हैं उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया से मुक्त कर डीनोटिफाइड किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 8 कंटेनमेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाइड किया गया।
ये कंटेन्मेंट एरिया किए गए डिनोटिफाइड..
एडीएम दिनेश जैन द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के पश्चात कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर कान्यकुब्ज नगर, ओम विहार, विद्या पैलेस, गुरुकृपा कॉलोनी को कंटेन्मेंट से मुक्त किया गया।इसीतरह एडीएम पवन जैन के प्रतिवेदन पर सुतार गली, रतलाम कोठी, मिश्रा विहार गीता भवन एवं 4 जवाहर मार्ग, सांवेर को कंटेनमेंट क्षेत्र से डिनोटिफाइड किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में 21 दिन से अधिक अवधि के उपरांत कोई भी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिला है।
Related Posts
September 5, 2020 284 नए कोरोना संक्रमित मिले, 236 को दी गई छुट्टी इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हो चुके इंदौर जिले में कोरोना का कहर खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा […]
February 8, 2023 लोन व सब्सिडी के एवज में रिश्वत लेना बैंक शाखा प्रबंधक को पड़ा महंगा
अदालत ने शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी को 4-4 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड से किया […]
June 26, 2021 शहरी सहकारी बैंकों में जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे निदेशक, आरबीआई का फैसला
मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध […]
July 26, 2022 जहरीली शराब पीने से गुजरात में 28 लोगों की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद : गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 […]
October 25, 2022 इंदौर के बड़ी ग्वालटोली में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, 9 घायल
इंदौर : दीपावली की रात जब पूरा शहर खुशियां मना और बांट रहा था, बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र […]
April 18, 2020 पड़ौसियों के विवाद में सर्वे दल के साथ अभद्रता..पुलिस ने मारपीट की बात से किया इनकार इंदौर : पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में शनिवार को सर्वे के लिए पहुंची […]
December 10, 2021 ड्रग डीलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए होगा सेंट्रल बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन का गठन
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मध्य प्रदेश का दीपावली मिलन समारोह एवं जनरल बॉडी […]