इंदौर : जबसे बीजेपी- शिवसेना ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात को उछाला है, कांग्रेस बैचेन हो गई है। वोटबैंक खोने के डर से वहां तो वह खुलकर इस बात का विरोध नहीं कर पा रही है पर देश के अन्य हिस्सों में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बयानों के तीर चलाकर सियासत गरमाने का प्रयास कर रहे हैं। बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह के सावरकर विरोधी बयान के बाद छुटभैये नेता भी इस मामले को तूल देकर अपना कद बढाने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार को कांग्रेस के ऐसे ही कतिपय नेताओं ने वीर सावरकर के खिलाफ एक विवादित पोस्टर गांधी प्रतिमा पर लगा दिया। उनका तर्क था कि गांधीजी की हत्या के षड्यंत्र में सावरकर शामिल थे। इसलिए उन्हें भारत रत्न नहीं दिया जाना चाहिए।
उन्होंने भारत माता बापू से बीजेपी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
निगम अधिकारियों से हुआ विवाद।
गांधी प्रतिमा पर बिना अनुमति विवादित पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही निगम अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने पोस्टर हटाने की कवायद शुरू की। इसपर पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस नेताओं का उनसे विवाद हो गया। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद निगम अधिकारियों ने पोस्टर हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि वे सावरकर को भारत रत्न देने के प्रयास का विरोध जारी रखेंगे।
Related Posts
November 6, 2020 जानलेवा बना सेल्फी का शौक, 2 सौ फीट गहरी खाई में गिरकर महिला की मौत
सेल्फी का शौक जानलेवा बन गया है।गुरुवार को एक महिला की सेल्फी के चक्कर में जान चली […]
January 7, 2021 ट्रम्प समर्थकों ने अमरीकी संसद को बनाया बंधक, सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए अमेरिकी […]
May 7, 2024 मातृशक्ति और युवाओं का लालवानी को मिल रहा भरपूर समर्थन
ब्राह्मण समाज ने किया परशुराम फरसा भेट।
कई मंचो से किया गया स्वागत ।
विधानसभा 05 […]
June 25, 2020 कम नहीं हो पा रही कोरोना मृत्यु दर, 4 और मरीजों का जिंदगी से छूटा नाता.. इंदौर : तमाम प्रयासों के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला […]
May 3, 2022 आग लगने की घटना के बाद जीपीओ स्थित पेट्रोल पंप सील
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक (सेल्स) […]
January 9, 2020 2 लाख 86 हजार ने नहीं भरा रिटर्न..! इंदौर : आयकर विभाग ने मप्र- छत्तीसगढ़ रीजन में वर्ष 2019-20 के लिए मिले लक्ष्य का 45 […]
August 3, 2021 करोड़ों का आसामी निकला रिश्वत लेते पकड़ाया निगम अधिकारी…!
इंदौर : सोमवार दोपहर 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया नगर निगम के जनकार्य विभाग का […]