इंदौर : लोक अदालत न्याय दान के यज्ञ का रूप ले चुकी है। लोक अदालत में पक्षकार न्याय की उम्मीद लेकर न्यायालय तक पहुँचते हैं और शांतिपूर्ण वातावरण में न्याय प्राप्त कर हमेशा के लिए विवाद का अंत करते हैं। ऐसे ही दो बड़ी राशि के मामले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.पी. शर्मा की खंडपीठ में लोक अदालत में निपटाए गए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दौर के न्यायालय में त्रिवेदी एग्रोटेक प्रा. लि. व राजेश द्वारा नीरज के दो मामले चल रहे थे। ये मामले 7 करोड 2 लाख एवं 5 करोड़ 20 लाख, (कुल 12 करोड़ 20 लाख रूपये) के लेन-देन के थे।
उक्त दोनों मामलों को प्रधान जिला न्यायाधीश बी.पी. शर्मा ने नेशनल लोक अदालत में निराकृत करने का संकल्प लिया और दोनों पक्षकारों तथा उनके अधिवक्तागण के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर राजीनामें के प्रयास किए। बैठक में श्री शर्मा द्वारा दोनों पक्षकारों और उनके अधिवक्तागण से विस्तृत चर्चा की गई। परिणामस्वरूप दोनों पक्षकार आपसी राजीनामे के आधार पर अपने प्रकरणों का निराकरण करने के लिए तैयार हुए। शनिवार को आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में उक्त दोनों मामलों के अंतर्गत लेन – देन की राशि रुपए 12 करोड़ 20 लाख रुपए लौटाने के समझौते पर मामलों का निपटारा किया गया।
Related Posts
May 5, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : लालवानी
प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, दुनिया का नेतृत्व कर रहे - मनोज पटेल।
देपालपुर […]
July 25, 2023 भारत ने वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती
पोर्ट ऑफ स्पेन : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीत ली है। […]
March 24, 2025 वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं : पटेल
शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि।
इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु […]
May 6, 2022 अनुसूचित जनजातियों की सूची से धर्मांतरित लोगों को बाहर करने की मांग को लेकर 8 मई को महारैली
इंदौर : जनजाति सुरक्षा मंच ने धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने […]
January 30, 2024 वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए
साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l
इंदौर : वुमंस प्रेस […]
March 27, 2024 घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर ले जा रहा आरोपी पकड़ाया
पड़ोसियों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर छुड़ाया बच्ची को।
आरोपी युवक को किया पुलिस के […]
August 4, 2023 नसीहतों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक
सदस्यता बहाली पर लोकसभा स्पीकर लेंगे फैसला।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम […]