मृतक का भाई भी हमले में हुआ घायल, एक आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : मामूली कहासुनी के बीच सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में बड़ा भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक तुषार (21) पुत्र गौतमसिंह रावत निवासी दिलीप श्री अपार्टमेंट की कैलाश मार्ग पर हर्ष उर्फ हरिओम राठौर और उसके पिता कमल राठौर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक तुषार के भाई रूपेश ने बताया कि वह घर आया तो उसे पता चला कि तुषार का हरिओम और उसके साथियों से विवाद हुआ है।
इस बात को लेकर दोनों कैलाश मार्ग स्थित आचार्य ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे। यहां हरिओम के साथ कमल भी खड़ा था। दोनों पक्ष आपस में बात कर ही रहे थे तभी कमल और उसके बेटे ने लोहे की रॉड से रूपेश पर हमला कर दिया। तुषार बचाव करने आगे आया तो हरिओम ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
Related Posts
April 8, 2020 कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 16 तक, 22 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 22 […]
February 14, 2024 सोशल मीडिया के खतरों से आगाह कर गया नाटक ‘गुम है किसी के प्यार में’
हास्य - व्यंग्य से भरपूर नाटक के चुटीले संवादों को खूब मिली दर्शकों की दाद।
इंदौर : […]
January 5, 2023 देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन
सम्मेलन का एजेंडा हुआ तय, पीएम मोदी 9 जनवरी को करेंगे औपचारिक शुभारंभ।
सूरीनाम एवं […]
September 12, 2020 पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी युवा कांग्रेस इंदौर : भारतीय युवा कांग्रेस जिला, प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर को […]
March 20, 2024 छिंदवाड़ा को आज भी है विकास की दरकार : विजयवर्गीय
भोपाल : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय […]
August 20, 2024 रक्षाबंधन पर युवती के साथ स्कूटी सवार युवक ने की अभद्रता और मारपीट
आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ सराफा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : राखी के […]
February 14, 2025 भारत भवन और रंग मंडल की ठप पड़ी गतिविधियों को पुन: शुरू करेंगे
राज्य शिखर सम्मान कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव।
विभिन्न विधाओं को […]