इंदौर : बीते दो माह से नगर निगम द्वारा शहर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क भोजन पैकेट और राशन सामग्री दी जा रही थी । सोमवार से अधिकांश शहर खुलने के साथ ही राशन सामग्री और भोजन पैकेट का वितरण बंद कर दिया गया है। इस व्यवस्था के प्रभारी निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि रविवार रात 10:00 बजे से ही इसके लिए स्थापित कॉल सेंटर बंद कर दिया गया है। सोमवार को सिर्फ उन लोगों को राशन सामग्री दी जाएगी, जिन्होंने कॉल सेंटर या सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से राशन लेने के लिए अपने नाम लिखवा रखें हैं।मंगलवार से किसी भी तरह का राशन और भोजन पैकेट का वितरण नहीं किया जाएगा।
29 लाख भोजन और 19 लाख राशन के पैकेट बांटे।
अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि अब तक लगभग 29 लाख भोजन पैकेट और 19 लाख राशन पैकेट का वितरण नगर निगम कर चुका है। सोनी ने कहा कि शहर में लॉक डाउन को सफल बनाने में निगम की इस योजना से बहुत मदद मिली है। श्री सोनी ने कहा कि निःशुल्क भोजन और राशन सामग्री वितरण और तैयार करने में निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों ने अथक परिश्रम किया। इंदौर के दान दाताओं ने भी बढ़चढ़ कर मदद की।
Related Posts
January 26, 2024 डाक महिला संगठन ने एमवायएच को भेंट की व्हीलचेयर
डाक महिला संगठन,इंदौर की अध्यक्ष प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र तथा […]
January 8, 2025 लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक संख्या 55 से आवागमन बंद
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर समपार […]
May 28, 2022 बीजेपी की प्रदेश निकाय चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक बनाए गए सबनानी
भोपाल : बीजेपी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव […]
July 26, 2021 बढ़ते टीकाकरण के साथ थम गई संक्रमण की रफ़्तार, अब मिल रहे महज एक- दो संक्रमित
इंदौर : 80 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद इंदौर में कोरोना का […]
January 12, 2021 लीडरशिप सर्वे में नम्बर वन रहे सांसद लालवानी को बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
इंदौर : आईआईएम के प्रोफेसर द्वारा किए गए नेतृत्व क्षमता सर्वे में नंबर वन आने के बाद […]
March 30, 2022 सफलता उनके जीवन में आती है जिनकी आंखों में करुणा व हाथों में सेवा भाव हो- दीदी मां
इंदौर : बांटने में जो आनंद है, वह बटोरने में नहीं मिलता। जो बटोरा जाता है वह विषाद और […]
December 11, 2022 माहेश्वरी एकेडमी में धर्म, विज्ञान और संस्कृति के एक साथ दिखाई दिए नजारे
बच्चों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा के करवाए दर्शन।
अतिथियों ने की बच्चों की हौसला […]