इन्दौर : आखिरकार 78 दिन बाद जिले की शराब दुकानें खोल दी गईं। शहर की दुकानें फिलहाल बंद रहेंगी। शहरी क्षेत्र में 96 दुकानों को खोला जाना है, लेकिन आबकारी विभाग के पास इन दुकानों को संचालित करने के लिए पर्याप्त अमला नहीं है, इसलिए मंगलवार को शहर की सीमा और गांवों की दुकानें ही खोली गई हैं।
14 घंटे खुली रहेंगी ग्रामीण क्षेत्र की शराब दुकानें।
शराब दुकानों का समय सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है। यानी 14 घंटे ये दुकानें खुली रहेंगी। इतने लंबे समय की परमिशन तो रोजमर्रा की दुकानों तक को नहीं दी गई है। इन दुकानों का संचालन आबकारी विभाग खुद ही कर रहा है।मंगलवार को जो दुकानें खोली गई हैं, उसमें उन 29 गांवों की दुकानें भी शामिल हैं जो शहरी क्षेत्र में जुड़ गए थे। कुल 96 दुकानें इन क्षेत्रों में हैं, जिसकी अनुमति कलेक्टर ने दी है, लेकिन आबकारी विभाग ने इनमें से केवल 29 दुकानें ही संचालन करने के लिए हाथ में ली हैं। इन दुकानों पर न्यूनतम मूल्य पर शराब बेची जा सकेगी। प्रत्येक दुकान पर आबकारी अधिकारियों के साथ‑साथ स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।
Related Posts
June 5, 2024 पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए करें अधिक से अधिक पौधरोपण : विजयवर्गीय
मंत्री, महापौर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल स्त्रोत सफाई अभियान का किया शुभारम्भ।
जल […]
October 12, 2023 आईओसी अध्यक्ष का नीता,मुकेश अंबानी ने किया स्वागत
मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में पारंपरिक भारतीय पद्धति से किया स्वागत।
इंदौर : 141वें […]
May 12, 2020 डॉक्टर्स, स्टॉफ को दुआ देते हुए घर लौटे 13 मरीज..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
June 21, 2025 योग आत्मा और शरीर का संतुलन है : सिंधिया
योग स्वस्थ्य समाज की नींव रखता है :मंत्री विजयवर्गीय।
इंदौर योग में भी नंबर वन बनें […]
February 20, 2022 छात्राओं से मोबाइल लूटकर भागने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : दो शातिर मोबाइल स्नैचर, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना भंवरकुआ पुलिस की संयुक्त […]
November 20, 2024 संभागायुक्त ने कैंसर के प्रति अलख जगा रही दिव्यांग पूजा का किया सम्मान
पूजा गर्ग ने कैंसर जागरूकता के अपने प्रयासों के बारे में बताया।
इन्दौर : संभागायुक्त […]
June 12, 2019 बिजली कटौती के विरोध में बीजेपी ने निकाली चिमनी यात्रा इंदौर: लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं […]