इंदौर : शहर को अनलॉक किए जाने के बाद क्या परिवर्तन आए हैं..? इनमें कौन सी कमियां हैं और किन सुधारों की जरूरत शहर को है..? इन सभी मुद्दों को लेकर पूर्व महापौर एवं सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भोपाल मे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 1 जून से इंदौर शहर अनलॉक हो गया था। अब भीड़ बढ़ रही है , शहर में भीड़ एकत्र ना हो इसके लिए उपाय किए जाना जरूरी है जिस तरह से व्यापारिक गतिविधियां और बाजार खोले जा रहे हैं, उससे लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से संबंधित सभी जानकारियां और बचाव के बारे में जागरूक होना चाहिए। उल्लंघन करने वालों पर कारगर तरीके से कार्रवाई भी की जाए। प्रशासन द्वारा नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय और कमियों के बारे भी श्री मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अवगत कराया।
त्रिकुट चूर्ण का वितरण बस्तियों में कराए।
श्री मोघे ने सीएम शिवराज को सुझाव दिया कि शहर में कोरोना को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाए जाएं और त्रिकूट चूर्ण का वितरण प्रत्येक बस्तियों में कराया जाए। रेड जोन में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जाए। वही 24 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा अधिकतम सीटों पर जीत कैसे हासिल करें इस मुद्दे पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को आवश्यक सुझाव और जानकारियां दी।
Related Posts
May 25, 2022 बीजेपी किसान मोर्चा महानगर, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की समिति गठित करेगा
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा महानगर की […]
February 14, 2023 सड़क पार कर रही महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, पांच की मौत
पुणे - नासिक राजमार्ग पर हुआ हादसा, तीन महिलाएं हुई घायल।
मैरिज हॉल में जाने के लिए […]
September 22, 2022 स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण : पश्चिम जोन में मप्र को मिला पहला स्थान
जिलों की श्रेणी में इंदौर जिले ने पश्चिम जोन में प्राप्त किया तीसरा स्थान।
स्वच्छ […]
August 21, 2021 शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम का पर्व, संवेदनशील इलाकों में किए गए थे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : जिले में शुक्रवार 20 अगस्त को मुहर्रम का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण […]
January 3, 2024 मंदसौर कृषि उपज मंडी का लेखापाल 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया
उज्जैन : EOW उज्जैन की टीम ने मंदसौर मंडी के लेखापाल को 20 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्त […]
January 5, 2020 मंगल जुलूस के साथ की गई आचार्यश्री की भव्य अगवानी इंदौर : करीब 20 साल बाद दिगम्बर जैन संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का रविवार को […]
September 26, 2021 लताशा में होगा शहर की जानी- मानी सुगम गायिकाओं का सम्मान
इंदौर : प्रसिद्ध गायिका लताजी और आशाजी के जन्मदिवस पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का […]