इंदौर : राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष बिना अनुमति धरना देना कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया। सराफा थाने में कांग्रेस के तीनों विधायक और शहर अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
सुदर्शन गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया था धरना।
कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल और संजय शुक्ला ने शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ दर्ज मामले में धाराएं बढाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका कहना था कि शुक्रवार को राशन वितरण के दौरान सुदर्शन गुप्ता ने भारी भीड़ इकट्ठी कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी थी, वहीं उनकी जिंदगी खतरे में डाल दी थी इसलिए उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना अनुमति के धरना नहीं देने का अनुरोध कांग्रेस के विधायकों से किया था पर वे नहीं माने। इसपर विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
Related Posts
June 30, 2025 डीजीपी मकवाना ने की इंदौर कमिश्नरेट और संभाग के जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा
संभाग के सभी जिलों की पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर […]
March 13, 2022 कांग्रेस को उसके अपनों ने भी नकार दिया है- विजयवर्गीय
इंदौर : कांग्रेस को जनता ने ही नहीं उसके अपने लोगों ने भी नकार दिया है। ऐसे में […]
June 4, 2022 24 घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई जेसीबी, बुआ का लड़का ही निकला आरोपी
इंदौर : पुलिस थाना द्वारकापुरी ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई जेसीबी को बरामद कर आरोपी को […]
June 5, 2024 100 दिन में टाइमर लगाकर किया जाएगा तीन आदर्श सड़कों का विकास और सौंदर्यीकरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, विधायक, संभागायुक्त, निगमायुक्त द्वारा आरएनटी मार्ग पर […]
February 22, 2022 आईआरसीटीसी विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए करवाएगा मल्लिकार्जुन दक्षिण दर्शन और 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम यात्रा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म […]
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]
March 25, 2021 खरीदारी के बहाने सोने- चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले दम्पत्ति गिरफ्तार
इंदौर : ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बन सोने के जेवरात चोरी करनें वाले शातिर चोर दंपत्ति को […]