इंदौर : कोरोना से होनेवाली मौतों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन 3 से 4 मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार 16 जून को भी 4 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक 182 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके है।
कोरोना संक्रमित 44 नए मरीज मिले।
सीएमएचओ कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 2133 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। 1687 सैम्पलों की टेस्टिंग हुई। 1631 निगेटिव पाए गए। 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 सैम्पल रिपीट हुए थे, जिनकी जांच पहले ही हो चुकी है। आज दिनांक तक के कुल आंकड़े पर नजर डाले तो तो इंदौर जिले में 63 हजार 136 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं।4134 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि राहत की बात ये भी है कि 73 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
66 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों से 66 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक 3048 मरीज कोरोना को शिकस्त देकर घर लौट गए हैं। 904 मरीजों का उपचार फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
October 7, 2023 पुलिस थाना पंढरीनाथ के नवीन भवन का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
इंदौर : पुलिस के आधुनिकीकरण और कार्यप्रणाली और बेहतर करने के उद्देश्य से इंदौर नगरीय […]
August 3, 2022 नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल […]
August 18, 2021 इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से रूबरू होंगे सिंधिया,बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 19 अगस्त को इंदौर […]
December 30, 2021 जयपाल सिंह चावड़ा ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण किया आईडीए अध्यक्ष का पदभार
इंदौर : आईडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में पदभार […]
March 6, 2023 मकान पर धावा बोलकर सोने – चांदी के जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद।
इंदौर : थाना द्वारकापुरी पुलिस ने […]
April 5, 2023 बढ़ते कोविड संक्रमण के चलते 10 व 11 अप्रैल को अस्पतालों में की जाएगी मॉकड्रिल
कलेक्टर, सीएमएचओ, सिविल सर्जन को निर्देश जारी।
इंदौर : देश के कुछ राज्यों में […]
December 7, 2022 भगवान ने गीता के माध्यम से ज्ञान व भक्ति मार्ग का विस्तार किया है – गोस्वामी वल्लभ राय महाराज
अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव में जारी है, संत - महात्माओं के प्रवचनों का […]