इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण ठप पड़ी आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां अनलॉक पीरियड में काफी हद तक प्रारम्भ करने की परमिशन दे दी गई हैं पर सैलून संचालकों को अभी भी इसका इंतजार है। गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे सैलून संचालकों ने सांसद शंकर लालवानी के समक्ष गुहार लगाई। सांसद लालवानी ने उनकी परेशानी को देखते हुए बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई।बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और ब्यूटी पार्लर व सैलून संचालकों के प्रतिनिधि भी बैठक मौजूद रहे।
कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई इस बैठक में सैलून व ब्यूटी पार्लर संचालक प्रतिनिधियों ने अपनी आजीविका का साधन बंद होने से परिवार के पालन – पोषण में आ रही कठिनाइयों से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। सांसद लालवानी और बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने सैलून संचालकों की परेशानियों से सहमति जताते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का हल निकाला जाएगा।
व्यापक चर्चा के बाद अंततः इस बात पर सहमति बनी की नियम और शर्तों के साथ सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रशासन जल्द ही इस बारे में आदेश जारी कर सकता है।
Related Posts
October 29, 2022 कविता, गजल से सजी मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन की पहली शाम
मराठी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ।
इदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति और मराठी […]
August 24, 2022 27 अगस्त को आयोजित होगा मेगा रोजगार मेला
मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे शामिल।
मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ।
इंदौर […]
July 12, 2022 कोरोना का बढ़ता संक्रमण घातक नहीं, चौथी लहर की आशंका निर्मूल – डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले। लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण दर में भी खासा उछाल आया […]
January 18, 2022 बीजेपी की बूथ विस्तारक योजना के तहत विधानसभा प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : सोमवार को समारोह परिसर खंडवा रोड पर भाजपा की बूथ विस्तारक - विधानसभा प्रशिक्षक […]
November 7, 2021 अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में रजत पदक जीतने वाली मप्र की बेटी शिवानी को सीएम शिवराज ने दी बधाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को […]
May 6, 2023 राजीनामें के बाद घर लौटा परिवार, तो गोलियों से भून दिया
तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत।
10 साल पहले परिवार में हुई दो लोगों की हत्या का […]
February 14, 2025 ग्वालियर से अगवा किया गया बालक मुरैना से बरामद
मां के साथ स्कूल जा रहे बालक का किया था बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण।
पुलिस की […]