इंदौर : बीते दो – तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरूवार को भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 पार रही। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में ये संख्या ढाई फीसदी से भी कम है। मृत्यु दर जरूर बड़ी चिंता का सबब बनीं हुई है।
55 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 4 और ने गंवाई जान।
गुरुवार 18 जून को 1476 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल के साथ 2439 सैम्पलों की जांच की गई। 2341 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 55 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 29 सैम्पल की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। 14 सैम्पल जांच योग्य नहीं पाए गए। आज दिनांक तक कि बात करें तो 67841 सैम्पलों की जांच की गई है। 4246 सैम्पल पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि इनमें से 75 फीसदी से ज्यादा ठीक होकर घर लौट गए हैं।
4 और मरीजों की मौत, कुल तादाद 189।
गुरुवार को 4 और कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 189 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है। प्रतिदिन बढ़ता मौतों का ये आंकड़ा ही चिंता बढा रहा है।
18 और कोरोना वीर अस्पतालों से घर लौटे।
कोविड अस्पतालों से 18 और मरीज गुरुवार को कोरोना पर विजय पाकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 3149 मरीज कोरोना को परास्त कर चुके हैं।
Related Posts
December 11, 2021 सैन्य सम्मान के साथ किया गया सीडीएस जनरल रावत का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में अपनी जिंदगी गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस […]
September 3, 2020 दिगंबर जैन समाज ने ऑनलाइन मनाया क्षमावाणी पर्व इंदौर : दिगम्बर जैन समाज की वर्षों की परम्परा गुरुवार को टूट गयी। प्रतिवर्ष धूमधाम से […]
August 22, 2022 कंचनबाग स्थित शो रूम नगर निगम ने किया सील
निगम की आवासीय स्वीकृति के विपरीत भवन का व्यवसायिक उपयोग।
इंदौर : नगर निगम इंदौर ने […]
May 21, 2024 संपत्ति कर के रेट जोन में बदलाव से 71 वार्डों की 531 कालोनियां प्रभावित
इंदौर : नगर निगम ने संपत्ति कर के रेट जोन में जो बदलाव किया है, उसका असर शहर के 71 […]
November 21, 2017 डॉक्टर से 7 लाख का हफ्ता लेते नवभारत का मार्केटिंग मैनेजर गिरफ्तार 4 दिनों की पुलिस कस्टडी, आरोपी के साथी की तलाश जारी
कल्याणः एक स्थानीय डाक्टर से 7 लाख […]
April 16, 2022 असंगठित श्रमिकों को बीजेपी ने वितरित किए ई- श्रम कार्ड
इंदौर : बीजेपी द्वारा 7 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत शनिवार […]
April 25, 2020 इंदौर में कोरोना से अब तक 56 मौतें, 56 नए मरीजों की पुष्टि इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है।हालांकि 80 फीसदी से ज्यादा […]