भोपाल : मप्र से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में गई है। बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया 56 और सुमेर सिंह 55 प्रथम वरीयता के वोट पाकर विजयी हुए। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 57 प्रथम वरीयता के वोट पाकर निर्वाचित हुए। कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केवल 36 प्रथम वरीयता के मत मिले। सपा के एक, बीएसपी के दो और 4 निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया।
शिवराज, कमलनाथ सहित तमाम विधायकों ने की वोटिंग।
सीएम शिवराज और बीजेपी के विधायकों ने जहां अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मत दिया वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ और अन्य विधायकों ने अपने उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के पक्ष में वोट डाले। कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे।
सिंधिया ने दिया धन्यवाद।
राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मप्र के सभी पार्टी विधायकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने वीडियो सन्देश जारी कर कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। श्री सिंधिया ने भरोसा दिलाया कि सीएम शिवराज के साथ मिलकर वे मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को गति देंगे।
Related Posts
May 24, 2017 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दूसरी कार्रवाई, LoC पर PAK सेना की चौकियों को उड़ाया नई दिल्ली.भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने […]
May 3, 2020 घरेलू उद्योग शुरू करने की दी जाए अनुमति, पान के विपणन की भी बनें योजना- मालू इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को […]
October 16, 2019 मिलावटखोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान, 31 पर की गई है रासुका की कार्रवाई इंदौर : मिलावट खोरों के खिलाफ शासन- प्रशासन का अभियान सतत जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में […]
September 6, 2022 वरिष्ठ नेता जगतनारायण जोशी के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता जगत नारायण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष […]
March 11, 2023 मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता की जमानत मंजूर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के नेता […]
April 27, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने […]
April 14, 2021 बिना तथ्यों को परखे कोरोना से जुड़ी खबर पोस्ट करने पर आईटी एक्ट में होगी कार्रवाई..!
इंदौर : मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर चल रही कथित गलत ख़बरों पर अब सरकार सख्ती बरतने जा […]