इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए नगर निगम इंदौर के निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह को निलंबन अवधि के दौरान उनके मूल निकाय नगर पालिक निगम रीवा में पदस्थ किया। हरभजन सिंह नगर पालिक निगम इंदौर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे। इस आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह को इंदौर नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया।
निगम आयुक्त ने दिए थे विभागीय जांच के आदेश।
आपको बता दें कि संभागायुक्त एवं प्रशासक, डाॅ पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर आयुक्त प्रतिभा पाल ने प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हरभजनसिंह द्वारा निगम में पदस्थ रहने के दौरान उनके खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया और सोशल मीडिया में उपलब्ध वीडियो के आधार पर विभागीय जांच बिठाई की गई थी।
हरभजन सिंह को किया था निलंबित।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने विभागीय जांच में हरभजन सिंह पर आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर निंलबन अवधि में उनका मुख्यालय ट्रेचिंग ग्राउण्ड किया था।
प्रशासक ने मुख्यालय परिवर्तन हेतु शासन को भेजा था पत्र।
संभागायुक्त एवं प्रशासक डाॅ पवन कुमार शर्मा ने प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए निंलबन काल में हरभजनसिंह का मुख्यालय परिवर्तित करने हेतु म.प्र. शासन को पत्र प्रेषित किया था।
Related Posts
February 1, 2024 आरबीआई ने पेटीएम की कई सेवाओं पर लगाई रोक
29 फरवरी के बाद ग्राहकों से जमा राशि नहीं ले पाएगा पेटीएम
29 फरवरी के बाद नहीं काम […]
October 3, 2022 स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में इंदौर जिले को वेस्ट जोन में मिला तीसरा स्थान
इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में इंदौर ज़िले को भी सफलता हासिल हुई है। स्वच्छ भारत […]
November 28, 2022 मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड, कटनी में हुई डकैती का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों से दो मोटर साइकिल, नकदी व घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद।
अन्य फरार […]
May 25, 2022 आंगनवाड़ियों के लिए ठेला लेकर निकले सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाले एक-डेढ़ साल में मध्यप्रदेश […]
August 3, 2020 विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बांटी रक्षाबन्धन की खुशियां इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी […]
June 8, 2019 बीजेपी 11जून को निकालेगी किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली इंदौर : म.प्र. सरकार ने किसानों व युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। इसके विरोध में […]
December 15, 2023 ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बेजा इस्तेमाल की रोकथाम हेतु गठित होंगे उड़नदस्ते : कलेक्टर
राज्य शासन के निर्देशों का इंदौर शहर में शुरू हुआ पालन
निर्धारित डेसिबल साउंड सीमा […]