इंदौर : कोरोना के संकट काल में शादी में सिर्फ 12 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही थी लेकिन अब 50 लोग विवाह में शामिल हो सकेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने ये जानकारी रेसीडेंसी कोठी पर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद दी।
बैंड- बाजे, घोड़ी, बग्गी की भी अनुमति।
सांसद लालवानी ने कहा कि शादी एक ऐसा उत्सवी आयोजन है जिसमें दूर के नाते रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। कोरोना वायरस के कारण इंदौर में सिर्फ 12 लोगों को ही विवाह में शामिल होने की अनुमति दी जा रही थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 कर दिया गया है यानी वर-वधू को मिलाकर 50 लोग विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं। साथ ही बैंड बाजा वाले, घोड़ी वाले, फोटोग्राफर और नाई को भी शामिल होने की इजाजत दी गई है। ऐसे में अब एक विवाह समारोह में करीब 58 से 60 लोग शिरकत कर सकते हैं।
शर्तों के साथ दी गई है छूट।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि कई लोगों की यह मांग थी कि विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को बढ़ाया जाए जिसके बाद यह फैसला किया गया है लेकिन सभी को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय अनिवार्य तौर पर करने होंगे।शर्तों के साथ ही छूट दी जा रही है और लोगों को इन शर्तों का कड़ाई से पालन करना होगा।
मंगलवार को आयोजित बैठक में कोरोना से लड़ाई में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, कलेक्टर मनीष सिंह समेत विधायकगण एवं भाजपा संगठन से जुड़े लोग शामिल थे।
Related Posts
September 14, 2020 तेज रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 19 फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट इंदौर : कोरोना का संक्रमण अब बेहद तेजी से फैल रहा है। एक समय 5 से 7 फीसदी तक सिमट गई […]
December 4, 2024 बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ लामबंद होंगे इंदौर के लोग
लालबाग से महूनाका होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी रैली।
लाखों लोगों के रैली में […]
November 7, 2019 गोविंद की कृपा पाने के लिए गीता, गंगा और गौमाता का संरक्षण जरूरी- पंडित शिवम पाठक इंदौर : परमात्मा की हर लीला आनंद, परमानंद और दिव्यानंद से अभिप्रेत होती है। हमारे जीवन […]
May 4, 2020 उज्जैन कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह, प्रतिभा पाल होंगी इंदौर की नई निगमायुक्त भोपाल : प्रदेश सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। उज्जैन कलेक्टर […]
July 31, 2024 निगम परिषद के बजट सम्मेलन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस के पार्षद
हाथों में भ्रष्टाचार विरोधी तख्तियां लेकर की जमकर नारेबाजी।
नेता प्रतिपक्ष को सदन से […]
October 4, 2024 05 से 12 वर्ष की एक लाख कन्याओं का होगा पूजन
कन्यापूजन के लिए शहर भर में 400 स्थान किए गए चिन्हित।
संबंधित क्षेत्र के ही नव युवा […]
April 12, 2021 पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्टल दिखाकर दिया था वारदात को अंजाम
इंदौर : पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल […]