नई दिल्ली\लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई नेताओं के धार्मिक भावना को कथित तौर पर भड़काने वाले बयानों की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग ने इसे गलत प्रवृत्ति करार देते हुए इससे परहेज करने को कहा। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को एक पत्र लिखकर चुनाव आयोग ने नेताओं से चुनाव प्रचार के दौरान ‘आत्म संयम’ बरतने को कहा। पत्र में कहा गया है कि आयोग ने निराशा के साथ गौर किया है कि पूर्व में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के वांछित परिणाम नहीं मिले हैं। साथ ही चुनाव प्रचार में धर्म के घालमेल को रेखांकित करने वाले नेताओं के भड़काऊ बयान संज्ञान में आए हैं।
नेताओं के भड़काऊ बयान संज्ञान में आए
आयोग ने कहा कि कुछ बयान एेसे स्थानों से दिए गए, जहां आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है। उसने कहा है कि इस इलेक्ट्रॉनिक युग में एेसे बयान आसानी से चुनाव वाले स्थानों पर पहुंच जाते हैं और चुनाव प्रक्रिया में दूसरे उम्मीदवारों के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं। राजनीतिक दलों और नेताओं से इस ‘प्रवृत्ति को बदलने’ का आग्रह करते हुए आयोग ने कहा कि इस तरह के भाषण ‘गलत प्रवृत्ति’ को दिखलाते हैं और ये चिंता का विषय है।
Related Posts
March 4, 2021 निकाय चुनाव को लेकर 6 मार्च को जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
भोपाल : प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी […]
January 18, 2022 मप्र के 58 आईएएस- आईपीएस अधिकारी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बनाए गए पर्यवेक्षक
भोपाल : देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य […]
January 23, 2024 भगवान वैंकटेश ने प्रभु श्रीराम के रूप में दिए दर्शन
भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग।
प्रभु श्रीराम की भव्य रंगोली रही आकर्षण का […]
March 29, 2022 राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हुआ इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों सांसद लालवानी व कलेक्टर ने ग्रहण किया सम्मान
इंदौर : भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदौर को […]
May 31, 2019 मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बनाए गए गृहमंत्री नई दिल्ली: पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। […]
January 25, 2018 मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से भोपाल, सोमवार, 22 जनवरी, 2018 । मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार, 26 […]
May 9, 2019 मिडिल क्लास के लिए न्याय योजना लाई कांग्रेस- संघवी इन्दौर: कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी का कहना है कि मध्यमवर्गीय परिवारों को कांग्रेस की […]