इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और यौन उत्पीडन निवारण एवं निषेचन अधिनियम 2013 के अनुसार महिलाओ के यौन उत्पीडन निवारण एवं निषेचन हेतु निगम में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी संस्थान, कार्यालय जहां 10 से अधिक महिलाएं काम करती हैं, वहां उनके यौन उत्पीडन को रोकने और संबंधितों को दंडित करने हेतु कमेटी गठित करने का
प्रावधान है। नगर निगम में अब तक इस समिति का गठन नहीं किया गया था जबकि वहां बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं।
ये होंगे 5 सदस्यीय समिति में..
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा गठित 5 सदस्सीय समिति में उपायुक्त लता अग्रवाल अध्यक्ष, सहायक आयुक्त आरती खेडेकर सचिव, सहायक लेखापाल चंद्रिका पारगीर, प्रभारी क्लर्क स्वास्थ्य विभाग सीता गिरजे, बेसिक्स एनजीओ के गोपाल जगताप को सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह समिति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश, महिलाओं के यौन उत्पीडन निवारण एवं निषेचन अधिनियम 2013 के आलोक में प्राप्त होने वाली शिकायत पर अपने अभिमत के साथ ततसंबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
Related Posts
January 28, 2025 महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 30 जनवरी से
महिला एवं पुरूष पहलवानो का होगा पृथक-पृथक दंगल।
पुरूष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व […]
July 27, 2022 हातोद का पटवारी जमीन नामांतरण के बदले रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त की टीम ने हातोद के पटवारी दीपक मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों […]
June 13, 2022 विदेशी फंडिंग के जरिए देश में फैलाई जा रही अराजकता- उपाध्याय
इंदौर : राष्ट्रवादी विचारों के प्रचार - प्रसार में जुटी संस्थाएं चैतन्य भारत, राष्ट्र […]
March 24, 2025 वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं : पटेल
शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि।
इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु […]
December 15, 2022 मंत्री सिलावट और कलेक्टर ने बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल
बेहतर से बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन और घायलों को […]
November 2, 2023 इंदौर प्रेस क्लब के आमने – सामने कार्यक्रम में बीजेपी – कांग्रेस शहर अध्यक्षों में हुई तीखी नोंक – झोंक
इंदौर : बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब के आमने - सामने कार्यक्रम में बीजेपी के नगर अध्यक्ष […]
February 10, 2024 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
रेलवे और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास।
निमाड़ अंचल को […]