नई दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने गुरुवार को इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। तेलंगाना की मुक्केबाज जरीन ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाए रखा और फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी को मात दी। इस जीत के साथ 2019 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जरीन, विश्व चैंपियन बनने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं।
छह बार की चैंपियन एमसी मैरीकोम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006) और लेखा केसी इससे पहले विश्व खिताब जीत चुकी हैं। भारत का चार साल में इस प्रतियोगिता में यह पहला स्वर्ण पदक है। पिछला स्वर्ण पदक मैरीकोम ने 2018 में जीता था। पच्चीस साल की जरीन ने दमदार मुक्के बरसाते हुए जुटामस पर बढ़त बनाई। जुटामस ने बेहतर शुरुआत की लेकिन जरीन ने जल्द ही वापसी करते हुए जुटामस को परास्त किया और विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Related Posts
July 29, 2020 उज्जैन कलेक्टर ने भेरूगढ़ जेल का किया निरीक्षण, कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखने के दिए निर्देश उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार सुबह केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का निरीक्षण किया और […]
July 8, 2025 लव जिहाद की चुनौती का मुकाबला करने हेतु आगे आएं कार्यकर्ता : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में […]
February 28, 2017 वेतन संबंधी मांगों को लेकर आज बैंक हड़ताल, इन बैंकों में होगा काम नयी दिल्ली। नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त काम करने के लिये बैंक कर्मचारियों को मुआवजा दिये […]
March 5, 2020 इंदौर से पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन 6 मार्च को रवाना होगी इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मण्डल होली के अवसर पर इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन […]
March 13, 2021 कोरोना का विस्फोट, 247 नए संक्रमित मिले, 1 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। हर नया दिन संक्रमित मामलों में इजाफा […]
April 7, 2021 ऑटो चालक की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ फूटा आक्रोश, नेताओं ने की कार्रवाई की मांग
इंदौर : परदेशीपुरा थाने के दो पुलिसकर्मियों की बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की […]
June 18, 2016 7th पे कमीशनः सिफारिशों से 30% ज्यादा बढ़ेगी सैलरी? 15 दिन कैबिनेट करेगी फैसला नई दिल्ली. केंद्र सरकार के 30 लाख से ज्यादा इम्प्लॉइज की सैलरी में 18 से 30 फीसदी तक की […]