सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के स्थापना दिवस पर दी गई मैथिल लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां

  
Last Updated:  August 27, 2023 " 10:48 pm"

इंदौर : सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का आठवाँ स्थापना दिवस समारोह मैथिल समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर समाज की महिलाएं सावन के मौसम के मिजाज के अनुरूप हरे रंग की लहेरिया साड़ी में नजर आयी। समारोह में महिलाओं तथा अनुभूति सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों द्वारा मैथिली संस्कार, सुमधुर मैथिली गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं गयी। इससे पूर्व स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ, समाज सेविका श्रीमती रेखा पंडित,अनुभूति सेवा संस्थान की संचालिका चंचल सलारिया और स्त्री रोग विशेषज्ञ श्वेता झा द्वारा मैथिली भाषा के महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

अतिथियों ने अपने सम्बोधन में इंदौर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की महिलाओं द्वारा मैथिली भाषा, लोक कला, खानपान तथा मैथिली संस्कृति को शहर में बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इंदौर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की ऋतू झा, शारदा झा, सुषमा झा, सोनी झा ने बताया कि सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की देश के साथ साथ विदेशों में भी 50,000 से अधिक महिलाएं सदस्य हैं। इसकी शाखाएं देश के हर बड़े, छोटे शहरों के साथ इंदौर में भी है, जिसके माध्यम से महिलाएं मैथिली कला,लोक गीत, संस्कार और मैथिली भाषा का प्रचार प्रसार करती हैं। इसके साथ साथ शहर में अन्य समाज की गरीब महिलाओं, बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रोजगार एवं शिक्षा के लिए प्रेरित करती हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *