जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। इंदौर : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संविधान बचाओ अभियान को जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान बताया है। इंदौर में प्रेसवार्ता के जरिए उन्होंने ये बात कही। नेता प्रतिपक्ष सिंघार के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय जैसे मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा करना है। नेता और पढ़े