Category Archives: राज्य

महाकुंभ में भगदड़ की होगी न्यायिक जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित

Last Updated:  Thursday, January 30, 2025  12:38 am

हादसे में मृतकों की संख्या 30 हुई। 25 की हुई शिनाख्त, 60 घायलों का इलाज जारी। मृतकों के परिवारों को 25 -25 लाख रुपए मुआवजा देने का सीएम योगी ने किया ऐलान हादसे के बाद भी जारी रहा संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला, साढ़े सात करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। प्रयागराज : महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात मची भगदड़ में मृतकों की संख्या 30 हो गई है, जबकि 60 घायल हैं। यूपी के और पढ़े

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी ने हादसे पर जताया दु:ख

Last Updated:  Wednesday, January 29, 2025  1:39 pm

मृतकों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना। प्रयागराज : महाकुंभ में संगम तट के पास मची भगदड़ में हुई जनहानि पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा, “आज का स्नान विश्व कल्याण के लिए था। जो दुर्घटना हुई है, उसके लिए मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति मिले और घायल जल्दी स्वस्थ्य हो, यही कामना है।” इस बीच भगदड़ के बाद महाकुंभ की और पढ़े

अत्यधिक भीड़ उमड़ने से प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़

Last Updated:  Wednesday,   1:30 pm

भगदड़ मचने से 14 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल। 13 अखाड़ों का अमृत स्नान कुछ समय के लिए किया गया स्थगित। प्रयागराज : मौनी अमावस्या पर मंगलवार – बुधवार की रात प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ संगम तट पर भगदड़ मचने से 14 लोग मारे गए और 70 से अधिक जख्मी हो गए। स्थानीय स्वरुपरानी अस्पताल में खबर मिलने तक 14 शव पोस्टमार्टम के लिये लाए गए थे हालांकि फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। और पढ़े

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जापान में टोयोटा के अधिकारियों से की चर्चा

Last Updated:  Tuesday, January 28, 2025  7:24 pm

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित। टोक्यो : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के पहले दिन टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन, मासाहिरो नोगी परियोजना महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन के साथ व्यापारिक संभावनाओं के निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बताते और पढ़े

‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

Last Updated:  Tuesday,   12:44 am

बैठक में मप्र के संयोजक पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य एवं सह संयोजक महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव भी सम्मिलित हुए। नईदिल्ली : ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश से पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य विषय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल द्वारा रखा गया। बता दें कि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति रोहित आर्य इस और पढ़े

दलितों, वंचितों को उनका अधिकार दिलाने का काम कर रही कांग्रेस..

Last Updated:  Tuesday,   12:20 am

गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी.. कांग्रेस की महू रैली में बोले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। इंदौर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महू में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा, बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू जैसा बनकर संविधान की रक्षा करने के लिए देश की जनता आगे आए। यह रैली संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि महू की धरती में बाबा साहेब अंबेडकर का और पढ़े

संविधान को खत्म करना चाहते हैं बीजेपी – आरएसएस : राहुल गांधी

Last Updated:  Tuesday,   12:11 am

महू में कांग्रेस की जय बापू-जय भीम-जय-संविधान रैली में पहुंचे प्रदेशभर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता। संविधान खत्म हो गया तो कुछ नहीं बचेगा : राहुल गांधी। 2028 में निश्चित तौर पर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी: जितेन्द्र सिंह। इंदौर : डॉ. बाबा साहब अंबेडकर नगर महू में आयोजित कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में प्रदेशभर से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पढ़े

उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगा शराब बंदी का फैसला

Last Updated:  Sunday, January 26, 2025  6:58 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया है कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का फैसला उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगा। प्रसाद के रूप में यहां मदिरा का भोग लगता रहेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि काल भैरव मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, ऐसे में भक्त यहां मदिरा चढ़ा सकेंगे, उसपर कोई रोक नहीं रहेगी। बता दें कि शुक्रवार को महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. और पढ़े

नारी सशक्तिकरण के अनुपम उदाहरण हैं देवी अहिल्याबाई और रानी दुर्गावती

Last Updated:  Saturday, January 25, 2025  5:34 pm

न्यायालयीन प्रक्रिया में बंदी जेल से ही होंगे शामिल और चिकित्सक अस्पताल से दर्ज करायेंगे बयान। डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केबिनेट बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सदस्यों को किया संबोधित। इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष में मंत्रि-परिषद की बैठक का आयोजन माँ नर्मदा के किनारे होल्कर शासकों की राजधानी रहे महेश्वर में और पढ़े

महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु

Last Updated:  Thursday, January 23, 2025  10:06 pm

रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगाया गया प्रतिबंध। उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल पर रील बनाकर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती के दौरान मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक व एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि भस्म आरती में श्रद्धालुओं और पढ़े