Category Archives: एज्युकेशन

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला पहला राज्य होगा मप्र- सारंग

Last Updated:  Wednesday, February 9, 2022  12:55 pm

इंदौर : मप्र में इंग्लिश के साथ हिंदी माध्यम से भी मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे छात्र और बेहतर तरीके से मेडिकल शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस सिलसिले में एक कमेटी बनाई गई है जिसमें इंदौर के भी मेडिकल एक्सपर्ट्स को लिया गया है। ये बात प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कही। वे बुधवार को इंदौर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी में मेडिकल की और पढ़े

10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छह फरवरी तक भरे जा सकेंगे फॉर्म

Last Updated:  Saturday, February 5, 2022  7:21 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है। इन कक्षाओं के परीक्षार्थी अब 10 हजार रुपए फीस के साथ छह फरवरी तक फार्म जमा कर सकेंगे। रविवार के बाद परीक्षार्थी बोर्ड की इन परीक्षाओं के फार्म नहीं भर पाएंगे।माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 व 18 फरवरी से आयोजित हो रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्कूलों और पढ़े

1 फरवरी से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल

Last Updated:  Monday, January 31, 2022  6:39 pm

भोपाल : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोलने का निर्णय लिया है। 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल। सीएम शिवराज सिंह ने इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी, 2022 से स्कूल पुनः खोले जाएंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। आवासीय विद्यालय और और पढ़े

बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए माशिमं ने शुरू की हेल्पलाइन

Last Updated:  Saturday, January 22, 2022  12:34 am

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन में विद्यार्थियों को परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने एवं अकादमिक समस्याओं के निराकरण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। हेल्पलाइन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक सभी अवकाश के दिनों में भी संचालित होगी। विद्यार्थी परीक्षाओं एवं मंडल संबंधी समस्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 और पढ़े

बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन होगा जिम्मेदार- कलेक्टर

Last Updated:  Friday, January 21, 2022  6:54 pm

इंदौर : बच्चों के वैक्सीनेशन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो सम्बन्धित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये चेतावनी इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं बूस्टर डोज के लिए भी फ्रंटलाइन वर्कर्स और उम्रदराज लोगों को मोटिवेट किया जा रहा है। 15 से 17 वर्ष के बच्चों और पढ़े

कक्षा 10वी और 12वी का प्री- बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी

Last Updated:  Wednesday, January 19, 2022  10:33 pm

इंदौर : कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी कर दिया गया है। संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी आदेशानुसार सत्र 2021-22 में कक्षा 10वी एवं 12 वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाए टेक होम के रूप में संचालित किए जाने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए है। प्री-बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी 2022 से आरंभ होगी और परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक रहेगा। एक दिन पहले उपलब्ध कराएं प्रश्नपत्र व उत्तर और पढ़े

ऑफलाइन ही होगी देवी अहिल्या विवि की परीक्षाएं, हाई कोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए दिए आदेश

Last Updated:  Tuesday, January 18, 2022  7:04 pm

इंदौर : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की परीक्षा ऑफलाइन जारी रहेगी। परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने हेतु दायर याचिका का निराकरण करते हुए हाईकोर्ट इंदौर ने यह आदेश दिया।कोर्ट ने कहा कि कोरोना प्रभावित छात्रों की दुबारा परीक्षा ली जाएगी। बता दें कि छात्र संगठनों से जुड़े छात्र डीएवीवी की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था पर उन्हें राहत नहीं मिली। शासन और डीएवीवी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव और निमेष और पढ़े

मीडिया साक्षरता आज के दौर में बेहद जरूरी- प्रो. शशिधर

Last Updated:  Tuesday,   12:44 pm

इंदौर : कोरोना काल ने हमें यह बता दिया है कि मीडिया साक्षरता कितनी ज़रूरी है और इसके बिना समाज का कितना नुकसान हो सकता है आज जरूरत है फैक्ट और ओपिनियन के फर्क को समझने की। यह बात मीडिया लिट्रेसी एक्स्पर्ट एवं जाने माने मीडिया शिक्षक प्रो.शशिधर ननजुंदैया ने प्रेस्टीज कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित मीडिया मॉनिटर प्रोग्राम के अंतर्गत  “मीडिएटेड पैंडमिक” विषय पर आयोजित परिचर्चा में संस्थान के छात्रों  को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा और पढ़े

घर ही होगा बच्चों का स्कूल, रेडियो और व्हाट्सएप से मिलेंगे पढाई के टिप्स

Last Updated:  Monday, January 17, 2022  12:18 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश के शालेय विद्यार्थियों का दैनिक रुटीन सोमवार, 17 जनवरी से कुछ बदला बदला सा होगा। उनके स्कूल तो बंद रहेंगे पर घर ही उनका स्कूल बन जाएगा। घर के बडे़ उनके मेंटर्स की भूमिका में होंगे तो पढाई के टिप्स उन्हें रेडियो और वाट्सएप से प्राप्त होंगे। कोविड-19 से बच्चों को सुरक्षा देने शासन ने कक्षा 1 से 12 के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों की पढाई की निरन्तरता भी आवश्यक है। इस और पढ़े

शहर में स्कूलों सहित 185 स्थानों पर हो रहा बच्चों का टीकाकरण

Last Updated:  Sunday, January 16, 2022  6:01 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने हेतु शहर में 185 से अधिक स्थानों एवं स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है। खजराना, संयोगितागंज, नंदा नगर, हुकुमचंद कॉलोनी, मल्हारगंज, निपानिया, राजमोहल्ला, सत्य साईं चौराहा, छावनी, रामनगर, और पढ़े