टीकाकरण में शेष रहे 70 हजार बच्चों को टीके लगाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना से बचाव के लिए बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक लाख 24 हजार से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए हैं। जिले में एक लाख 94 हजार बच्चों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य है। टीकाकरण से बचे 70 हजार बच्चों को टीके लगाने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करवाने वाले स्कूलों को 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। टीकाकरण और पढ़े











