भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मप्र में 15 से 31 जनवरी तक पहली से 12 वी तक तमाम सरकारी व प्रायवेट स्कूल बंद रहेंगे।मेले नहीं लगेंगे और रैलियों पर प्रतिबंध रहेगा।
ये निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल बैठक में लिए गए। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्य, मंत्री, जन प्रतिनिधि,मुख्य सचिव, संभागीय कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स व अन्य अधिकारी इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी,विधायकगण, कलेक्टर मनीष सिंह, और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
टेक होम होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि बड़ी सभाएं और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। 20 जनवरी से होने वाली प्री बोर्ड परीक्षाएं अब टेक होम होंगी अर्थात घर बैठकर दी जा सकेंगी।
50 फीसदी क्षमता के साथ होंगे कार्यक्रम।
बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देशित किया कि 50 फीसदी क्षमता के साथ हॉल में कार्यक्रम किए जा सकेंगे। उनमें भी अधिकतम संख्या 250 रहेगी।
बिना दर्शकों के जारी रहेगी खेल गतिविधियां।
सीएम शिवराज ने निर्देश दिए कि खेल गतिविधियां 50 फीसदी क्षमता के साथ जारी रखीं जाएं, हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
Related Posts
September 4, 2022 आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक उपयोग हेतु निर्मित अस्पताल किया सील
बिना कार्य पूर्णता एवं अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए अस्पताल खोलने की तैयारी की जा रही […]
August 13, 2024 कानून के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता दिला सकती है : अग्रवाल
इंदौर : कानून आमदनी के साथ सेवा और न्याय दिलाने का पेशा भी है । इस क्षेत्र में केवल […]
June 19, 2024 रामकथा से तन को पुष्टि, मन को तुष्टि और बुद्धि को दृष्टि मिलती है : साध्वी कृष्णानंद
गीता भवन में गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामकथा में हुआ प्रभु श्रीराम का […]
February 9, 2022 हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला पहला राज्य होगा मप्र- सारंग
इंदौर : मप्र में इंग्लिश के साथ हिंदी माध्यम से भी मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय […]
January 8, 2023 सीएम शिवराज ने पतंग उड़ाने का उठाया लुत्फ
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इच्छा तो ऐसी है कि आप लोगों के बीच रह […]
August 9, 2021 अमेज़न और फ्लिपकार्ट की याचिकाएं खारिज, अब हो सकेंगी उनके कारोबार मॉड्यूल की जांच…!
नई दिल्ली : कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया […]
June 10, 2021 कोरोना को हराने के करीब पहुंचा इंदौर, सवा फ़ीसदी रह गई संक्रमण दर, मौतों के आंकड़ों में भी आई खासी गिरावट
इंदौर : कोरोना को हराने की दिशा में इंदौर लगातार आगे कदम बढ़ा रहा है। हर आने वाले दिन के […]